लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के विचारों को तैयार करने के लिए पूर्व PM मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यों का एक सलाहकार समूह किया गठित

By अनुराग आनंद | Updated: April 18, 2020 13:55 IST

कांग्रेस पार्टी ने एक 11 सदस्यों का समूह तैयार कर इसे विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी के विचारों को तैयार करने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में समूह वर्तमान हालात पर पार्टी के आगे के स्टैंड को लेकर एक रूप रेखा तैयार कर सकते हैं।देश इन दिनों कोरोना महामारी से जूझ रहा है, ऐसे में कांग्रेस इस समय अपनी मजबूत भूमिका तय करना चाहती है।

नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना महामारी के बीच विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी के विचारों को तैयार करने के लिए पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में 11 पार्टी सदस्यों के एक सलाहकार समूह का गठन किया है। इस समूह में राहुल गांधी और पी चिदंबरम को भी शामिल किया गया है।

बता दें कि वर्तमान समय के अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा  करने के बाद ये समूह अपना रुख तय करेगी। इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं की 11 सदस्यीय सलाहकार समूह का गठन किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित इस सलाहकार समूह में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को इस समूह का संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही वेणुगोपाल, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी एवं जयराम रमेश, कांग्रेस के डेटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती, पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ एवं सुप्रिया श्रीनेत और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता को इस समूह का हिस्सा बनाया गया है।

वेणुगोपाल ने कहा कि यह सलाहकार समूह आम तौर पर रोजाना वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर वर्तमान समय से जुड़े विषयों पर चर्चा करेगा और विभिन्न मुद्दों पार्टी का रुख तय करेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियासोनिया गाँधीमनमोहन सिंहराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत