लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष पद में बदलाव के सवाल पर बोलीं सोनिया गांधी ने कहा, ‘नो कमेंट’

By भाषा | Updated: June 20, 2019 17:22 IST

संसद भवन परिसर में इस बारे में पूछे जाने पर सोनिया पत्रकारों से कहा, ‘‘नो कमेंट (कोई टिप्पणी नहीं)।’’ दूसरी तरफ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आगामी कदमों को लेकर लग रही अटकलों के बीच कहा कि वह अपने बारे में कोई फैसला नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकिसे कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाएगा, तो उन्होंने उत्तर दिया कि उनके उत्तराधिकारी के बारे में वह निर्णय नहीं लेंगे। गांधी ने यह भी कहा कि आज भी उनका वही रुख है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की जगह किसी दूसरे नेता को चुने जाने से जुड़ी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

संसद भवन परिसर में इस बारे में पूछे जाने पर सोनिया पत्रकारों से कहा, ‘‘नो कमेंट (कोई टिप्पणी नहीं)।’’ दूसरी तरफ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आगामी कदमों को लेकर लग रही अटकलों के बीच कहा कि वह अपने बारे में कोई फैसला नहीं करेंगे।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद से राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने को लेकर अड़े हुए हैं, लेकिन कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) उनके इस्तीफे के प्रस्ताव को खारिज कर चुकी है और उनसे सभी स्तरों पर पार्टी का पुनर्गठन करने को कहा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आगामी कदमों को लेकर लग रही अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि वह नहीं, बल्कि उनकी पार्टी उनके उत्तराधिकारी के संबंध में फैसला करेगी।

गांधी से जब यह पूछा गया कि उनके बाद किसे कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाएगा, तो उन्होंने उत्तर दिया कि उनके उत्तराधिकारी के बारे में वह निर्णय नहीं लेंगे। लोकसभा चुनाव में हार के बाद से राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने को लेकर अड़े हुए हैं, लेकिन कांग्रेस के सर्वोच्च निर्णायक निकाय सीडब्ल्यूसी ने उनके इस्तीफे के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और उन्हें सभी स्तरों पर पार्टी का पुनर्गठन करने को कहा है।

गांधी ने यह भी कहा कि आज भी उनका वही रुख है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण में राफेल के जिक्र के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में गांधी ने संसद भवन में यह टिप्पणी की। गांधी ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ''मेरा रुख आज भी वही है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है।''

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत