लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: दिल्ली में कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन, सोनिया गांधी का जवाब आया सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 13:23 IST

सोनिया, मनमोहन और प्रियंका ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। सोनिया पिछले दिनों अस्वस्थ हो गई थीं और कुछ दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में उनका उपचार चला था।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान के शुरुआती तीन घंटों में 14.75 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान के बाद सोनिया ने लोगों से अपील की कि वे बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सालों बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शीला दीक्षित के बिना वोट डालने पहुंचीं। हालांकि, इस दौरान सोनिया के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। सोनिया, मनमोहन और प्रियंका ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। सोनिया पिछले दिनों अस्वस्थ हो गई थीं और कुछ दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में उनका उपचार चला था। 

सोनिया गांधी से मतदान केंद्र पर इस बार पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहेगा इसको लेकर सवाल किया गया। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ' अभी कुछ भी कहना बेहद मुश्किल है। अभी से कैसे पता चलेगा कि पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहेगा। इस बारे में अभी कुछ बी नहीं कहा जा सकता है।'

सोनिया के अलावा राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। मतदान के बाद सोनिया ने लोगों से अपील की कि वे बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। 

वहीं प्रियंका ने कहा, 'सभी लोग घरों से बाहर निकलिए और मतदान कीजिए। आलसी मत बनिए।ट गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

बता दें कि चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान के शुरुआती तीन घंटों में 14.75 प्रतिशत मतदान हो चुका है। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान शाम छह बजे खत्म होगा।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020राहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील