CAA Protest: सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- नागरिकता संशोधन कानून भेदभाव से भरा हुआ

By विनीत कुमार | Published: December 20, 2019 06:37 PM2019-12-20T18:37:22+5:302019-12-20T18:49:13+5:30

नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ देश भर के कई राज्यों में प्रदर्शन के बीच सोनिया गांधी ने शुक्रवार शाम अपना वीडियो संदेश जारी किया।

Sonia Gandhi on protest against CAA says In democracy people have right to raise voice against govt wrong decisions | CAA Protest: सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- नागरिकता संशोधन कानून भेदभाव से भरा हुआ

नागरिकता कानून पर प्रदर्शन के बीच सोनिया गांधी का वीडियो संदेश (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsनागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बीच सोनिया गांधी का वीडियो संदेशसोनिया गांधी ने कहा- बीजेपी बलपूर्वक विरोध को दबाने की कर रही है कोशिश

देश भर के कई राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोगों के प्रदर्शन का कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने समर्थन किया है। सोनिया गांधी ने लोगों के पास गलत फैसलों के खिलाफ विरोध और अपनी चिंता जताने का अधिकार है और कांग्रेस विरोध कर रहे लोगों के साथ है। सोनिया गांधी ने शुक्रवार शाम एक वीडियो संदेश जारी करते हुए इस विधेयक को भेदभाव से भरा हुआ बताया।

सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार बलपूर्वक असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जनता की आवाज की घोर अनदेखी की है और असहमति को दबाने के लिए निर्दयता से बल प्रयोग किया है। यह लोकतंत्र में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। 

सोनिया ने कहा, 'देश भर में छात्रों, युवाओं और नागरिकों के खिलाफ भाजपा सरकार के क्रूर दमन पर अपनी गहरी चिंता प्रकट करती हूं। बीजेपी सरकार ने पूरी तरह से लोगों के विचार को नजरअंदाज किया है। नोटबंदी की तरह एक बार फिर एक-एक व्यक्ति को अपनी एवं अपने पूर्वजों की नागरिकता साबित करने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ेगा।'

Web Title: Sonia Gandhi on protest against CAA says In democracy people have right to raise voice against govt wrong decisions

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे