लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र की घटना को बनाया नाक का सवाल, कहा- सदन के पटल पर गिरनी चाहिए फड़नवीस सरकार!

By शीलेष शर्मा | Updated: November 24, 2019 07:20 IST

शरद पवार को लेकर शंकाओं के जो सवाल उठ रहे थे उन्हें सोनिया गांधी ने पूरी तरह खारिज करते हुए अपने नेताओं को स्पष्ट संकेत दिया कि महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस की स्थानीय इकाई  वहीं कदम उठाये जिसके संकेत पवार की ओर से मिले.

Open in App
ठळक मुद्दे हर कीमत पर भाजपा द्वारा देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनी सरकार को महाराष्ट्र विधानसभा के पटल पर ही गिरा दिया जाए.कांग्रेस,राकांपा और शिव सेना ने एक संयुक्त याचिका सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल करने  का फैसला लिया.

महाराष्ट्र में चौंकाने वाले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को साफ तौर पर कहा है कि वे पार्टी विधायकों को पूरी तरह एकजुट रखें ताकि भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद कोई टूट न होने पाए. सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने पटेल को यह भी हिदायत दी है कि वे राकांपा नेता शरद पवार पर बिना कोई अविश्वास किए इस बात की कोशिश करें कि हर कीमत पर भाजपा द्वारा देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनी सरकार को महाराष्ट्र विधानसभा के पटल पर ही गिरा दिया जाए.

अहमद पटेल ने सोनिया गांधी के इस फोन के बाद आनन-फानन में पार्टी के विधायकों से बातचीत की और उन्हें तुरंत जयपुर रवाना करने के लिए तैयारी शुरु  कर दी. जयपुर से राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हवाले से मिली खबरों में कहा गया है कि कांगे्रस के सभी विधायकों को मुंबई से जयपुर लाया जा रहा है तथा वे तब तक जयपुर में रहेगें जब तक पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें पुन: मुंबई रवाना करने के लिए नहीं कहा जाता है.

शरद पवार को लेकर शंकाओं के जो सवाल उठ रहे थे उन्हें सोनिया गांधी ने पूरी तरह खारिज करते हुए अपने नेताओं को स्पष्ट संकेत दिया कि महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस की स्थानीय इकाई  वहीं कदम उठाये जिसके संकेत पवार की ओर से मिले.

इस बीच कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिव सेना को राज्यपाल की भूमिका को लेकर सर्वोच्च न्यायालय जाने की सलाह दी. अहमद पटेल ने यह सलाह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा करने की बाद दी. नतीजा कांग्रेस,राकांपा और शिव सेना ने एक संयुक्त याचिका सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल करने  का फैसला लिया. याचिका जो मुद्दे उठाये गए है उनमें राज्यपाल के सरकार से गठन को लेकर लिये गये फैसले को रद्द करने के अलावा तीनों दलों को संयुक्त सरकार के गठन के लिए आमंत्रित करने की बात भी उठाई गई है. 

इसके अलावा यह भी सवाल उठाया गया है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल में आखिर कैसे एक घंटे में उन हस्ताक्षरों की जांच पड़ताल कर ली जो राकांपा के नाम पर अजीत पवार द्वारा भाजपा को समर्थन देने के बावत सौंपी गयी थी. मंत्रिमंडल की बैठक कब हुई, कौन-कौन मंत्री मौजूद थे जिसने महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन हटाने की कैबिनेट की ओर से अनुशंसा की. यह अनुशंसा राष्ट्रपति को कब भेजी गयी और राष्ट्रपति ने उसे कब स्वीकार किया. ऐसे दस मुद्दों को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी की भूमिका को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की गयी है ताकि यह साबित किया जा सके कि राज्यपाल की भूमिका राजनीति से प्रभावित थी और वह संविधान के भी विपरीत थी.

इन तमाम बातों का खुलासा पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने किया. उन्होंने महाराष्ट्र में फडणवीस को शपथ ग्रहण कराये को लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला अध्याय बताया. उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब रात के अंधेरे में संविधान के पन्ने फाड़ कर सार्वजनिक जीवन की मर्यादा को तोड़ा गया है और चोरी-छिपे फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करायी गयी है.

सुरजेवाला ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक, उत्तरांचल, अरुणाचल, मेघालय, गोवा और हरियाणा में भाजपा यह खेल खेल चुकी है जिसका पुनर्रावृत्ति वह महाराष्ट्र में कर रही है. मोदी और अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने इस खेल के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया और पूछा कि मोदी और अमित शाह ने भाजपा की सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के सामने आखिर कब दावा पेश किया इसका खुलासा हो.

 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019सोनिया गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे