लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी समेत राहुल, प्रियंका ने भी नोटबंदी को बताया एक तुगलकी फरमान

By शीलेष शर्मा | Updated: November 9, 2019 03:14 IST

सोनिया ने भरोसा दिया कि देश कभी इस बड़ी गलती को भूलेगा नहीं भले ही मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागे, बावजूद इसके देश के लोग मोदी और उनकी सरकार को ही जिम्मेदार मानते है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला और इसे एक तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने पूछा कि आखिर मोदी और उनकी सरकार में बैठे मंत्री यह स्वीकार क्यों नहीं करते कि नोटबंदी एक गलत फैसला था.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला और इसे एक तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने पूछा कि आखिर मोदी और उनकी सरकार में बैठे मंत्री यह स्वीकार क्यों नहीं करते कि नोटबंदी एक गलत फैसला था. नोटबंदी ने लाखों को बेरोजगार किया, छोटे और मंझोले धंधे बंद हो गये, किसान की कमर टूटी और पूरे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ इतनी कमजोर हो गयी कि देश के सामने अब गंभीर संकट है.

सोनिया ने भरोसा दिया कि देश कभी इस बड़ी गलती को भूलेगा नहीं भले ही मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागे, बावजूद इसके देश के लोग मोदी और उनकी सरकार को ही जिम्मेदार मानते है.

सोनिया गांधी ने यह भी पूछा कि मोदी ने जो तीन कारण नोटबंदी के लिए गिनाये थे जिसमें काले धन को समाप्त करने, फर्जी मुद्रा का अंत और आतंकवादी और नक्सलियों पर नकेल कसने की बात शामिल थी क्या नोटबंदी से यह पूरी हुईं. केवल देश की जनता को लाइनों में खड़ा करने के अलावा क्या हासिल हुआ.

सोनिया ने कटाक्ष किया कि सरकार ने तो सर्वोच्च न्यायालय को तीन लाख करोड़ कालेधन वापसी की बात भी कही थी लेकिन लगता है कि मोदी सरकार सर्वोच्च न्यायालय से भी झूठ बोलने में गुरेज नहीं करती.सोनिया के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर नोटबंदी की कड़ी आलोचना की.

राहुल ने लिखा कि नोटबंदी के तीन साल हो गये आतंकी हमले जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था की जड़ें हिला दी अनेक लोगों की जान चली गयी, बड़ी संख्या में उद्योग बंद हो गए और लाखों लोग बेरोजगार हुए , जो इस गलत फैसले के लिए जिम्मेदार है उनको सजा मिलनी चाहिए. प्रियंका गांधी ने लिखा  सरकार और इसके नीम हकीमों द्वारा किए गए ‘नोटबंदी सारे बीमारियों का शर्तिया इलाज’  के सारे दावे एक-एक करके धराशाही हो गये. नोटबंदी एक आपदा  थी जिसने हमारी अर्थव्यवस्था नष्ट कर दी, अब इस तुगलकी कदम की जिम्मेदारी कौन लेगा.

इन नेताओं के अलावा कांगे्रस के तमाम दूसरे नेताओं ने ट्वििट कर सरकार की आलोचना की वहीं पार्टी के  युवक कांग्रेस कार्यक़र्ताओं ने दिल्ली के आरबीआई पर भारी प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया. 

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह