लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने पार्टी सांसदों से की चर्चा, संसद में सरकार को घेरने की बनायी रणनीति

By शीलेष शर्मा | Updated: July 11, 2020 19:02 IST

कोविड-19 , लॉकडाउन, भारत -चीन सीमा पर विवाद और देश में घट रहे राजनैतिक घटनाक्रम जैसे मुद्दे बैठक के एजेंडे में शामिल थे।  सोनिया ने सभी लोक सभा सांसदों का आह्वान  किया की वे अभी से लोक सभा सत्र की तैयारी में जुट जाएँ तथा उन तथ्यों को एकत्रित करें जिनके आधार पर सरकार को घेरा जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार द्वारा संसद बुलाने की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस ने संसद में सरकार को घेरने की तैयारी शुरु कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने वीडियो कांफ्रेंस के ज़रिये पार्टी सांसदों से लंबी चर्चा की।

नई दिल्ली: सरकार द्वारा संसद बुलाने की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस ने संसद में सरकार को घेरने की तैयारी शुरु कर दी है।  यह संकेत आज उस समय मिले जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने वीडियो कांफ्रेंस के ज़रिये पार्टी सांसदों से लंबी चर्चा की।  उच्चपदस्त सूत्रों के अनुसार सोनिया ने प्रत्येक लोक सभा  सांसद से उनके संसदीय क्षेत्र में कोरोना महामारी का ब्योरा माँगा और हिदायत दी की यही समय है जब उनको आगे बढ़कर ज़रूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।   

कोविड-19 , लॉकडाउन, भारत -चीन सीमा पर विवाद और देश में घट रहे राजनैतिक घटनाक्रम जैसे मुद्दे बैठक के एजेंडे में शामिल थे।  सोनिया ने सभी लोक सभा सांसदों का आह्वान  किया की वे अभी से लोक सभा सत्र की तैयारी में जुट जाएँ तथा उन तथ्यों को एकत्रित करें जिनके आधार पर सरकार को घेरा जा सके।

मोदी सरकार की आलोचना करते हुए राहुल गाँधी ने चीनी सेना की घुसपैंठ और सरकार के झूठ बोलने की बात उठा कर इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाने की राय रखी जबकि के सुरेश ,दीपक बैज सहित अनेक सांसदों ने अपने संसदीय क्षेत्र में बेरोज़गारी और उद्योगों के बंद हो जाने का उल्लेख किया , जिसके जवाब में सोनिया ने ज़ोर देते हुए कहा की कांग्रेस लगातार ग़रीबों के हाथ में नकद पैसा देने की बात उठा रही है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं।

 इसलिए जब संसद का सत्र शुरू होगा तब कांग्रेस को यह मुद्दा ज़ोर शोर से उठाना है। बिहार के सांसद मोहम्मद जावेद ने पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष का मुद्दा उठाते हुये सोनिया से आग्रह किया कि वह राहुल को जिम्मेदारी लेने के लिये तैयार करें।

गोवा के सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने राहुल का नाम लेकर साफ किया कि वह जनता के मुद्दों को लेकर बहादुरी से सरकार से लड़ रहे हैं ,सरदिन्हा ने एम पी लेड का मुद्दा उठाते हुये सोनिया से पी एम को पत्र लिखने की बात कही और साफ़ किया कि चुने हुये सांसदों की जबाब देही होती है ,फिर से चुनना है तो क्षेत्र में काम कराने होंगे अतः सांसद निधि का पैसा सांसद के खाते में आना चाहिये। 

कुछ सांसदों ने प्रवासी मज़दूरों, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों,रेलवे के निजी करण आदि  को लेकर सवाल किये जिनको पार्टी अध्यक्ष ने संसद में उठाने की सलाह दी।  पार्टी के वरिष्ठ सांसद इस बात से ख़ासे नाराज़ थे की सरकार एक तरफ़ा फैसले ले रही है , वह ना तो चर्चा करती है और ना किसी को विश्वास में लेती है।  जिस पर पार्टी ने तय किया की संसद के आगामी सत्र में वह सरकार पर दवाब बनाएगी की पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए और मोदी संसद को बताएं की नियंत्रण रेखा पर वास्तविक स्तिथि क्या है।  

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया