मीडिया को दो वर्षों तक विज्ञापन देने पर रोक की सोनिया गांधी की सलाह इमर्जेंसी की सोच दर्शाती है: बीजेपी

By भाषा | Published: April 9, 2020 05:53 AM2020-04-09T05:53:13+5:302020-04-09T05:53:13+5:30

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष के उस सुझाव की कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने सभी सरकारी और सरकारी उपक्रमों के विज्ञापनों पर दो वर्षों तक रोक लगाने की बात कही।

Sonia Gandhi advice to ban media from advertising for two years reflects thinking of Emergency: BJP | मीडिया को दो वर्षों तक विज्ञापन देने पर रोक की सोनिया गांधी की सलाह इमर्जेंसी की सोच दर्शाती है: बीजेपी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी। (फाइल फोटो)

Highlightsझारखंड प्रदेश भाजपा ने कहा कि मीडिया को दो वर्षों तक सरकारी विज्ञापन देने पर रोक लगाने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सलाह पार्टी की इमरजेंसी वाली सोच दर्शाती है।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष के उस सुझाव की कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने सभी सरकारी और सरकारी उपक्रमों के विज्ञापनों पर दो वर्षों तक रोक लगाने की बात कही।

झारखंड प्रदेश भाजपा ने कहा कि मीडिया को दो वर्षों तक सरकारी विज्ञापन देने पर रोक लगाने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सलाह पार्टी की इमरजेंसी वाली सोच दर्शाती है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष के उस सुझाव की कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने सभी सरकारी और सरकारी उपक्रमों के विज्ञापनों पर दो वर्षों तक रोक लगाने की बात कही।

प्रतुल ने कहा, ‘‘एक तरफ महामारी के इस दौर में केंद्र सरकार ने एक लाख, 70 हजार करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है वहीं दूसरी ओर सोनिया गांधी मीडिया इंडस्ट्री को समाप्त करने पर लगी हैं। इससे पहले भी कांग्रेस का इमरजेंसी में मीडिया के प्रति असली चेहरा सामने उजागर हो गया था। आज फिर उसी सोच के तहत कांग्रेस देश की मीडिया को समाप्त करने में तुली है। कांग्रेस नहीं चाहती की जनता तक निष्पक्ष खबर पहुंचती रहे।’’

Web Title: Sonia Gandhi advice to ban media from advertising for two years reflects thinking of Emergency: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे