लाइव न्यूज़ :

सोनिया ने सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जानेमाने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर शनिवार को दुख जताया और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उनके योगदान को याद किया।

सोनिया ने एक शोक संदेश में कहा, ‘‘बहुगुणा जी पिछले छह दशकों से हिमालयी क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए आवाज उठाते रहे। वह न सिर्फ वृक्षों, जंगलों, भूमि, नदियों और जैवउद्यानों के संरक्षण के पैरोकार रहे, बल्कि हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले करोड़ों लोगों की जीविका की पैरोकारी करते थे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने बहुगुणा के आंदोलनों को याद करते हुए कहा, ‘‘एक सच्चे गांधीवादी बहुगुणा ने इंदिरा गांधी से भी प्रेरणा ली, जो खुद एक प्रखर प्रकृतिवादी थीं। बहुगुणा जी ने 1981 में पर्यावरण संबंधी मुद्दों को लेकर जन चेतना पैदा करने के लिए कश्मीर से कोहिमा तक पदयात्रा निकाली।’’

उन्होंने बहुगुणा के एक कथन का उल्लेख करते हुए इस बात पर जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा बहुगुणा का संदेश आज कहीं ज्यादा प्रासंगिक है।

बहुगुणा का शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और पिछले दिनों कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे।

उत्तराखंड के टिहरी जिले में नौ जनवरी, 1927 को जन्मे बहुगुणा को चिपको आंदोलन का प्रणेता कहा जाता है । उन्होंने सत्तर के दशक में गौरा देवी तथा कई अन्य लोगों के साथ मिलकर जंगल बचाने के लिए चिपको आंदोलन की शुरूआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos