लाइव न्यूज़ :

'उनका एक मात्र अपराध यह है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को जन्म दिया', गुजरात आप अध्यक्ष गोपाल इटालिया की टिप्पणी को लेकर स्मृति ईरानी का हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2022 12:07 IST

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर गुरुवार राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें तलब किया था। इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया था हालांकि कुछ ही देर बात उन्हें जमानत मिल गई।

Open in App
ठळक मुद्देगोपाल इटालिया की टिप्पणी को लेकर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर स्मृति ईरानी ने निशाना साधा।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केजरीवाल इस मामले में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं, यह आश्चर्य की बात नहीं है। 

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गुजरात AAP अध्यक्ष गोपाल इटालिया की पीएम मोदी पर हालिया टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के नए निचले स्तर पर गिरना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की मां का जिक्र करते हुए कहा कि उनका एक मात्र अपराध यह है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को जन्म दिया। उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल के आशीर्वाद से गुजरात में आप नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 साल की मां पर दुर्भावना से हमला किया। केजरीवाल इस मामले में नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं, यह आश्चर्य की बात नहीं है। 

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर गुरुवार राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें तलब किया था। इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया था हालांकि कुछ ही देर बात उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ईरानी ने आप संयोजक केजरीवाल पर हमलावर हो गईं। इटालिया को लेकर आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो इधर भाजपा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप पर हमला बोला।

स्मृति ईरानी ने इटालिया का एक वीडियो साझा कर केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंंने कहा, ''गुजरात में आप का चुनावी सफाया हो जाएगा।'' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि"अरविंद केजरीवाल, गटर माउथ गोपाल इटालिया अब आपके आशीर्वाद से हीरा बा को गाली देते हैं। मैं कोई नाराजगी नहीं जताती। मैं यह नहीं दिखाना चाहती कि गुजराती कितने नाराज हैं, लेकिन यह जान लें कि आपको जज किया गया है और आपकी पार्टी गुजरात में चुनावी सफाया कर दिया जाएगा। अब जनता इंसाफ देगी।"

 

टॅग्स :स्मृति ईरानीआम आदमी पार्टीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर