लाइव न्यूज़ :

SM Krishna Passes Away: राज्यसभा में एस एम कृष्णा को दी गई श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने जताया शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2024 13:29 IST

SM Krishna Passes Away: वह 1999 से 2004 तक कर्नाटक के 10वें मुख्यमंत्री और 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के 19वें राज्यपाल रहे।

Open in App

SM Krishna Passes Away: राज्यसभा में मंगलवार को पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा के निधन पर शोक वयक्त किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे कृष्णा का सोमवार को देर रात बेंगलुरू स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। कृष्णा 92 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। सभापति जगदीप धनखड़ ने उनके निधन का उल्लेख करते हुए उन्हें शानदार बुद्धिकौशल वाला राजनेता, एक सक्षम प्रशासक और एक परिवर्तनकारी नेता बताया। 

उन्होंने कृष्णा के शानदार करियर और सार्वजनिक सेवा के लिए उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और भारत की वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इसके बाद सदस्यों ने कुछ देर मौन रहकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। 

कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में एक मई, 1932 को जन्मे कृष्णा ने 1962 में मद्दुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह 11 अक्टूबर, 1999 से 28 मई, 2004 तक कर्नाटक के 16वें मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया और वह 2009 से 2012 तक मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में विदेश मंत्री रहे।

एक्स पर एक पोस्ट में सिद्धारमैया ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा के निधन से मैं स्तब्ध हूं। राज्य और केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में कृष्णा की सेवा अद्वितीय है। आईटी-बीटी क्षेत्र के विकास में उनके योगदान के लिए कर्नाटक हमेशा उनका ऋणी रहेगा, खासकर मुख्यमंत्री के रूप में।" इसके अलावा सिद्धारमैया ने लिखा कि कृष्ण अजातशत्रु के दुश्मन थे और कांग्रेस के शुरुआती दिनों में उनके मार्गदर्शक भी थे।

बता दें कि कर्नाटक में कृष्णा के निधन पर तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है। बुधवार को मांड्या जिले में उनके पैतृक निवास पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि तीन दिवसीय राजकीय शोक 10 से 12 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा और सभी सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

टॅग्स :राज्य सभाकर्नाटकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई