केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने हिरासत में लिया, सीएम उद्धव ठाकरे पर दिया था बयान

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 24, 2021 03:33 PM2021-08-24T15:33:03+5:302021-08-24T18:00:20+5:30

'Slap Uddhav' remark: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बड़ा झटका लगा है। रत्नागिरी कोर्ट ने नारायण राणे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

'Slap Uddhav' remark Union Minister Narayan Rane taken into custody by police in Ratnagiri | केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने हिरासत में लिया, सीएम उद्धव ठाकरे पर दिया था बयान

राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा था।

Highlightsशिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं।

'Slap Uddhav' remark: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर उनकी विवादित टिप्पणी के सिलसिले में रत्नागिरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राणे को रत्नागिरी के चिपलून में हिरासत में लिया गया जहां वह जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे थे।

इससे पहले आज रत्नागिरी की एक अदालत ने राणे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। राणे बाद में गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट चले गए। राणे, जिन्हें हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, ने मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में हाल ही में शामिल हुए राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘ यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि देश की आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’

Web Title: 'Slap Uddhav' remark Union Minister Narayan Rane taken into custody by police in Ratnagiri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे