लाइव न्यूज़ :

मारे गए कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की पत्नी को दी गई नौकरी, परिवार को मिले 5 लाख रुपए

By अनिल शर्मा | Updated: May 19, 2022 08:09 IST

राहुल भट्ट के परिजनों ने कहा था कि वह उनका तबादला कराना चाहते थे। उनकी जान पर खतरे का हवाला देते हुए चदूरा से तबादले को लेकर कई प्रयास किए, लेकिन प्रशासन ने इस बाबत कोई कदम नहीं उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल राहुल भट्ट के परिजनों ने कहा था कि वह उनका तबादला कराना चाहते थेराहुल भट्ट को प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत नौकरी दी गई थीराहुल की आतंकवादियों ने 12 मई को बडगाम जिले के चदूरा कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी थी

जम्मूः जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बडगाम जिले में आतंकवादियों के हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट के परिवार को बुधवार को एक नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने भट की पत्नी मीनाक्षी रैना की अनुकंपा के आधार पर 14,800-47,100 रुपये के वेतनमान के साथ सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाबाद, जम्मू में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 

राहुल राहुल भट्ट के परिजनों ने कहा था कि वह उनका तबादला कराना चाहते थे। उनकी जान पर खतरे का हवाला देते हुए चदूरा से तबादले को लेकर कई प्रयास किए, लेकिन प्रशासन ने इस बाबत कोई कदम नहीं उठाया। गौरतलब है कि 2010-11 में जम्मू-कश्मीर में प्रवासियों के लिए विशेष रोजगार पैकेज के तहत क्लर्क की नौकरी पाने वाले भट्ट की आतंकवादियों ने गुरुवार को बडगाम जिले के चदूरा कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत तैनात कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने राहुल की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि राहुल भट्ट की पत्नी ने उनके तबादले का अनुरोध करते हुए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की थी।

कश्मीरी पंडित सुमदाय के कर्मचारी संजय कुमार ने कहा, '' जब दीपक चंद (अन्य कश्मीरी पंडित) की हत्या की गई थी (पिछले साल अक्टूबर में) तो उन्हें खतरे का अहसास था। उन्हें (राहुल राहुल भट्ट) लगता था कि उनके साथ भी कुछ बुरा हो सकता है। उनकी पत्नी दो-तीन बार अधिकारियों के पास गईं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।'' कुमार ने कहा कि भट्ट की पत्नी ने अनुरोध किया था कि उनका तबादला बडगाम में उपायुक्त कार्यालय में कर दिया जाये। वहीं, एक अन्य कर्मचारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर दावा किया कि राहुल राहुल भट्ट की पत्नी द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बावजूद उन्हें कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।

वहीं 13 मई को जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया जो राहुल भट्ट की हत्या की घटना में शामिल थे।

टॅग्स :कश्मीरी पंडितजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप