लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय के पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किए गए एसके मिश्रा

By भाषा | Updated: November 18, 2018 03:19 IST

ईडी निदेशक का पद केन्द्र सरकार में अतिरिक्त सचिव के पद के समतुल्य होता है।

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा): आईआरएस अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को शनिवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पूर्णकालिक प्रमुख नियुक्त किया गया। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। मिश्रा आयकर कैडर के 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हैं जिन्हें 27 अक्टूबर को केन्द्रीय जांच एजेंसी में प्रधान विशेष निदेशक नियुक्त किया गया था और तीन महीने के लिए ईडी निदेशक का ‘अतिरिक्त’ प्रभार सौंपा गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने शनिवार को एक आदेश जारी कर मिश्रा को ‘‘पद ग्रहण करने की तारीख से दो साल तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो’ तक का कार्यकाल दिया है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी में नियुक्ति से पहले दिल्ली में आयकर विभाग में मुख्य आयुक्त के रूप में तैनात रहे मिश्रा को अब केंद्र सरकार में एक अतिरिक्त सचिव के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और उन्हें पूर्णकालिक ईडी निदेशक का कार्यभार दिया गया है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल