लाइव न्यूज़ :

खालिस्तान समर्थक सामग्री प्रसारित करने वाले छह यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए गए, केंद्र के निर्देश पर हुई कार्रवाई

By भाषा | Updated: March 10, 2023 20:36 IST

बीते कुछ दिनों में पंजाब में खालिस्तान समर्थक गतिविधियां बढ़ गई हैं। खालिस्तान समर्थक गुट ऑस्ट्रेलिया में भी भारत विरोधी गतिविधियां लगातार जारी रखे हुए हैं। भारत सरकार इसे लेकर चिंतित है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के भारत दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ये मुद्दा उठाया था।

Open in App
ठळक मुद्देखालिस्तान समर्थक छह यूट्यूब चैनल ‘ब्लॉक’ किये गएभारत सरकार के निवेदन पर हुई कार्रवाईहाल ही में पंजाब में बढ़ी है खालिस्तान समर्थकों की गतिविधि

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के अनुरोध के 48 घंटों के अंदर कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने वाले कम से कम छह यूट्यूब चैनल ‘ब्लॉक’ किये गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि विदेशों से संचालित किये जा रहे छह से आठ यूट्यूब चैनल पिछले 10 दिनों में ‘ब्लॉक’ किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाबी भाषा में सामग्री परोसने वाले ये चैनल सीमावर्ती राज्य में संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे थे। हाल ही में, खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा पंजाब के अजनाला में एक पुलिस थाने पर हमला करने के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। थाने पर हमला करने आए अमृतपाल सिंह के समर्थक हथियारों से लैस थे और वे अपने एक साथी की रिहाई की मांग कर रहे थे। इस घटना के बाद पंजाब में तनाव बढ़ गया था। 

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चैनल को ‘ब्लॉक’ करने के संबंध में सरकार के अनुरोध पर यूट्यूब 48 घंटों के अंदर कार्रवाई कर रहा है। बताया गया कि सरकार ने यूट्यूब से आपत्तिजनक सामग्री की स्वत: पहचान करने और इसे ‘ब्लॉक’ करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और गणितीय पद्धति का उपयोग करने का आग्रह किया है। हालांकि यूट्यूब को सरकार का ये आग्रह मानने में परेशानी भी हो रही है क्योंकि आपत्तिजनक सामग्री क्षेत्रीय भाषाओं में ‘अपलोड’ की जा रही हैं। ऐसे में यूट्यूब के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जांच करने में मुश्किल आ रही है क्योंकि सामग्री की जांच करने के लिए लगाई गई प्रणाली अंग्रेजी भाषा पर आधारित है। 

बता दें कि बीते कुछ दिनों में पंजाब में खालिस्तान समर्थक गतिविधियां बढ़ गई हैं। खालिस्तान समर्थक गुट ऑस्ट्रेलिया में भी भारत विरोधी गतिविधियां लगातार जारी रखे हुए हैं। भारत सरकार इसे लेकर चिंतित है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के भारत दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ये मुद्दा उठाया था

टॅग्स :यू ट्यूबपंजाबभारत सरकारऑस्ट्रेलियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह