लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 25, 2021 12:25 IST

Open in App

जयपुर, 25 सितंबर राजस्थान के चाकसू के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वाले वे युवक हैं जो अध्यापक पात्रता परीक्षा देने जा रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।

जयपुर के चाकसू में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर शनिवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब एक वैन, ट्रेलर से जा टकराई। इसमें, वैन में सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें जयपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

वैन में सवार युवक राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) देने जा रहे थे। यह परीक्षा रविवार को होनी है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा की है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘चाकसू में सड़क हादसे में छह रीट अभ्यर्थियों की मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए का मुआवजा दिया जाएगा।’’

गहलोत ने रीट परीक्षा देने जा रहे युवाओं से यात्रा के समय सावधानी व संयम बरतने की अपील भी की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी अभ्यर्थियों से निवेदन करता हूं कि यात्रा करते हुए सावधानी रखें। तेज गति एवं असावधानीपूर्ण तरीके से वाहन न चलाएं। यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। कोई भी परीक्षा आपके जीवन से बड़ी नहीं हो सकती है।‘‘

उल्लेखनीय है कि राज्य में तृतीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती के लिए रीट परीक्षा 26 सितंबर को होनी है जिसमें राज्य भर के 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब