लाइव न्यूज़ :

गिलानी के निधन के बाद कश्मीर में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में : डीजीपी सिंह

By भाषा | Updated: September 3, 2021 16:20 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद कश्मीर घाटी में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है और लोगों ने अधिकारियों के साथ सहयोग किया है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा कि ‘‘जल्द ही’’ एक समीक्षा बैठक में संचार सेवाओं पर प्रतिबंधों में ढील देने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हालात बिल्कुल नियंत्रण में है, पिछले दो दिनों में एक भी अवांछित घटना नहीं हुई है। लोगों ने सहयोग किया और सुरक्षा बल काफी संयम से काम कर रहे हैं। मैं हर जगह शांति बनाए रखने के लिए लोगों को बधाई देता हूं।’’ मोबाइल टेलीफोन और इंटरनेट पर प्रतिबंधों में ढील के बारे में एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा, ‘‘हम जल्द ही (स्थिति की) समीक्षा करेंगे और मुझे लगता है कि हम इसे जल्द ही बहाल कर देंगे।’’ लंबी बीमारी के बाद बुधवार रात श्रीनगर में अपने घर पर 91 वर्षीय गिलानी का निधन हो गया था जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों की आवाजाही और एक जगह जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया। जम्मू-कश्मीर में तीन दशकों से अधिक समय तक अलगाववादी राजनीति का नेतृत्व करने वाले गिलानी को उनके आवास के पास एक मस्जिद में दफनाया गया। यह पूछे जाने पर कि क्या अफगानिस्तान की स्थिति का कश्मीर में असर होगा, डीजीपी सिंह ने कहा, ‘‘चिंता की कोई बात नहीं है, सब कुछ ठीक है।’’ घाटी के कुछ युवाओं के तालिबान में शामिल होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह गलत और फर्जी खबर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर इस तरह की फर्जी खबरें पाकिस्तान और पाकिस्तान समर्थक एजेंटों द्वारा एक दुष्प्रचार है। सब कुछ ठीक है। युवा क्रिकेट, वॉलीबॉल, रग्बी खेल रहे हैं। क्या आप उन तस्वीरों को नहीं देखते हैं? यहां का हर बच्चा अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहता है और कोई भी उस रास्ते पर नहीं जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

भारतJammu-Kashmir: बंद पड़े पर्यटनस्‍थल खुलते ही कश्‍मीर में टूरिस्‍टों की बहार आ गई

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?