लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: दिवाली के जश्न में खलल डाल सकता है ‘सितरंग’ तूफान, इन इलाकों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2022 11:46 IST

बताया जाता है कि इस तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘सितरंग’ तूफान के कारण पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस तूफान के चलते राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। यह बारिश दिवाली जैसे पर्व में भी खलल डाल सकती है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिणी जिलों में सोमवार की सुबह हल्की बारिश हुई और उत्तर बंगाल की खाड़ी में उठे ‘सितरंग’ तूफान के तट के करीब आने से दिन में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके मद्देनजर दिवाली के जश्न में खलल पड़ने का खतरा पैदा हो गया है। 

 ‘सितरंग’ तूफान आगे चलकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 25 अक्टूबर की तड़के बांग्लादेश के तिकोणा और संद्वीप के बीच तट से टकराएगा। विभाग ने बताया कि तूफान सोमवार की सुबह सागर द्वीप से लगभग 430 किलोमीटर दक्षिण केंद्रित था। 

मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि ‘सितरंग’ तूफान की गति और बढ़ेगी और यह गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। 

पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

ऐसे में सोमवार को दक्षिणी 24 परगना, उत्तरी 24 परगना और मिदनापुर जैसे तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है और 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है। हवा की गति 110 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि इस तूफान की वजह से उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान है। 

कोलकाता और उससे सटे हावड़ा तथा हुगली जिलों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता और उससे सटे हावड़ा तथा हुगली जिलों में भी सोमवार को मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। कोलकाता में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है जहां पर कालीपूजा के लिए पंडाल लगाए गए हैं। इस बीच, मछुआरों को 24 और 25 अक्टूबर को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।  

टॅग्स :चक्रवात सितरंगपश्चिम बंगालParganasकोलकाताचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है