सीताराम येचुरी लगातार तीसरी बार बने माकपा के महासचिव, साल 2015 से हैं इस पद पर

By रुस्तम राणा | Published: April 10, 2022 07:05 PM2022-04-10T19:05:48+5:302022-04-10T19:28:27+5:30

पहलीबार येचुरी 2015 पार्टी के महासचिव बने थे। इसके बाद साल 2018 में उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई थी। रविवार को पार्टी की 23वीं कांग्रेस में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

sitaram yechury re elected as cpim general secretary for the third consecutive term | सीताराम येचुरी लगातार तीसरी बार बने माकपा के महासचिव, साल 2015 से हैं इस पद पर

सीताराम येचुरी लगातार तीसरी बार बने माकपा के महासचिव, साल 2015 से हैं इस पद पर

Highlights पार्टी की 23वीं कांग्रेस में उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी दी गई हैसाल 2015 से संभाल रहे हैं सीपीआई (एम) के महासचिव की जिम्मेदारी

हैदराबाद: सीताराम येचुरी को लगातार तीसरी बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का महासचिव चुना गया है। 69 वर्षीय येचुरी 2015 से महासचिव के पद पर हैं। उसके पहले, प्रकाश करात पार्टी के महासचिव थे। प्रकाश करात ने 2005 से 2015 तक महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।

पहलीबार येचुरी 2015 पार्टी के महासचिव बने थे। इसके बाद साल 2018 में उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई थी। रविवार को पार्टी की 23वीं कांग्रेस में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव के चुनाव के लिए यह बैठक हैदराबाद में हुई थी, जहां येचुरी के नाम पर मुहर लगी थी। 

इस मौके पर सीपीआई (एम) के महासचिव ने ट्विटर पर लिखा, "23वीं पार्टी कांग्रेस फासीवादी आरएसएस के नेतृत्व वाली भाजपा को हराने के अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के दृढ़ संकल्प की कांग्रेस रही है, जो भारतीय संविधान और लोगों की एकता को खत्म करने पर आमादा है।"

येचुरी ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, हम अपनी आजादी के बाद से अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रहे हैं। आगे बढ़ना चाहिए और आज भारत में न्याय और समानता सुनिश्चित करना चाहिए। प्रत्येक भारतीय की स्वतंत्रता, प्रत्येक उत्पीड़ित भारतीय की मुक्ति पर निर्भर है। उन्होंने लिखा, भारत सभी भारतीयों का है, चाहे उनकी आस्था, जाति, लिंग, भोजन, क्षेत्र, व्यवसाय या भाषा कुछ भी हो।

Web Title: sitaram yechury re elected as cpim general secretary for the third consecutive term

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे