लाइव न्यूज़ :

सिंघु बॉर्डर हत्याः मारे गए लखबीर सिंह के परिवार का दावा- नशे का आदी था; उसे लालच देकर ले जाया गया, होनी चाहिए जांच

By अनिल शर्मा | Updated: October 16, 2021 12:05 IST

गौरतलब है कि हरियाणा में सोनीपत जिले के कुंडली (सिंघु बॉर्डर) में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव धातु के एक अवरोधक से बंधा हुआ मिला। शव का एक हाथ कटा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देलखबीर की बहन ने बताया, उसने 50 रुपये लिए और कहा कि वह चबल में काम करने जा रहा है मृत शख्स की बहन ने कहा, काम पर जाने के दौरान उसने 7 दिनों के बाद वापस आने की बात कही थी

हरियाणाः सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर किसानों के प्रदर्शन स्थल पर कटे हुए हाथ के साथ मृत मिले पंजाब निवासी लखबीर सिंह के परिवार ने कहा है कि वह नशे का आदी था और उसे लालच देकर वहां ले जाया गया। लखबीर सिंह के परिवार ने मामले में जांच और न्याय की मांग की है। लखबीर सिंह के ससुर ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। वह नशा करता था और उसे लालच देकर वहां ले जाया गया। 

गौरतलब है कि हरियाणा में सोनीपत जिले के कुंडली (सिंघु बॉर्डर) में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव धातु के एक अवरोधक से बंधा हुआ मिला। शव का एक हाथ कटा हुआ था। इस नृशंस हत्या के घंटों बाद सिखों की निहंग परंपरा के तहत नीले लिबास में एक व्यक्ति मीडिया के समक्ष आया और दावा किया कि उसने पीड़ित को पवित्र ग्रंथ की ‘बेअदबी’ करने की ‘सजा’ दी है। बाद में सरवजीत नाम के इस शख्स ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

लखबीर सिंह के आवास पर एएसआई कबाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि लखबीर सिंह एक मजदूर के रूप में काम करता था। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां हैं जिनमें सबसे छोटा 8 साल का और सबसे बड़ा 12 साल का है। 5-6 साल पहले उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया और अलग रहती हैं।

वहीं मृतक लखबीर सिंह की बहन ने मीडिया को बताया कि वह 50 रुपए लेकर काम पर जाने की बात कही थी। बकौल पीड़ित की बहन,  "उसने 50 रुपये लिए और कहा कि वह चबल में काम करने जा रहा है और 7 दिनों के बाद वापस आ जाएगा। मुझे लगा कि वह वहां काम करने गया है। वह ऐसा व्यक्ति नहीं था (गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने के लिए)। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

टॅग्स :Kisan Morcha
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकृषि क्षेत्र में एआई की चुनौतियां भी कम नहीं 

कारोबारसीएम योगी बोले-जब तक किसान गरीब रहेगा तब तक भारत अमीर नहीं हो सकता, वीडियो

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

कारोबारPM-KISAN 21st installment: रहिए तैयार, इस दिन खाते में 2000 रुपये?, लाखों किसान को पीएम मोदी देंगे तोहफा

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया