लाइव न्यूज़ :

सिकटा विधानसभा सीटः माले का लहरा रहा झंडा?, एनडीए के सामने है सीट जीतने की चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2025 18:52 IST

Sikta Assembly seat: सिकटा विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 37,689 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 13.73 फीसदी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक पार्टियां अपने सियासी समीकरण बना और बदल रही हैं।सिकटा विधानसभा सीट पर कई लोग अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने में लगे हैं।

पटनाः बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सिकटा विधानसभा सीट नौंवे स्थान पर है। सिकटा विधानसभा सीट पश्चिम चंपारण जिले में है। 2020 में  हुए विधानसभा चुनाव में सिकटा सीट पर भाकपा-माले के उम्मीदवार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने 49075 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप वर्मा को हराया था, जिनके हिस्से 46773 वोट आए थे। सिकटा विधानसभा सीट पर यादव और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इसी कारण इस सीट पर महागठबंधन का दबदबा बना रहता है। रविदास, कोइरी और ब्राह्मण जातियां भी प्रत्याशी के जीत हार में अहम भूमिका अदा करते हैं। अब जबकि बिहार में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है तो राजनीतिक पार्टियां अपने सियासी समीकरण बना और बदल रही हैं।

सिकटा विधानसभा सीट पर कई लोग अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने में लगे हैं। लेकिन इस दफा भी मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच होने की संभवाना है। वर्ष 2020 में इस सीट पर जदयू ने अपने 2015 के मौजूदा विधायक खुर्शीद अहमद को टिकट दिया था। लेकिन भाकपा (माले) के प्रत्याशी वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने खुर्शीद अहमद को पराजित कर यह सीट अपने नाम कर लिया था।

2025 में इस सीट पर कौन मारेगा बाजी यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। 2010 के विधानसभा चुनाव में खुर्शीद अहमद ने पांच बार के विधायक दिलीप वर्मा को पराजित कर यह सीट अपने नाम किया था। इसके बाद खुर्शीद दूसरी बार 2015 में सिकटा से विधायक चुने गए थे। बता दें कि 1962 को छोड़कर 1990 से पहले यहां पर 1977 तक कांग्रेस का दबदबा रहा और पार्टी की चुनाव में पांच बार जीत हुई।

1962 में स्वतंत्र पार्टी ने चुनाव जीता था। 1980 में जनता पार्टी (जेपी) और 1985 में जनता पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की थी। 1990 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी फैयाजुल आजम ने जीत हासिल की थी। लेकिन 1991 के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने इस सीट पर पहली बात जीत हासिल की थी।

1995 में चंपारण विकास पार्टी, 2000 भाजपा, फरवरी 2005 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर और 2010 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दिलीप चुनाव जीतते रहे। सिकटा विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 37,689 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 13.73 फीसदी है।

वहीं, अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 9,306 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 3.39 फीसदी है। जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 82,900 है जो लगभग 30.2 फीसदी है। यहां ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 274,502 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 100 फीसदी है।

वहीं, शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 0 है। 2020 विधानसभा चुनाव के अनुसार सिकटा विधानसभा के कुल मतदाताओं की संख्य 274502 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.40 लाख (53.6 फीसदी) है। वहीं महिला मतादाताओं की संख्या 1.21 लाख (46.3 फीसदी) है। जबकि ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 10 (0.003 फीसदी) है।

टॅग्स :बिहारसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस