लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण धरोहर फिल्म गांव तैयार करना चाहती है सिक्किम सरकार

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर सिक्किम सरकार ने राज्य को फिल्म निर्माण के प्रमुख स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से ‘पर्यावरण धरोहर फिल्म गांव’ के विकास का प्रस्ताव पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) के पास भेजा है ।

सिक्किम के सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री लोकनाथ शर्मा ने मंगलवार को संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ जैविक कृषि पद्धति के लिये प्रसिद्ध सिक्किम को हम देश में फिल्म निर्माण एवं पर्यटन की दृष्टि से प्रमुख स्थल के रूप में विकसित करना चाहते हैं । इस दृष्टि से सिक्किम फिल्म प्रोत्साहन बोर्ड की स्थापना की गई । हमने पिछले वर्ष राज्य की फिल्म नीति की भी घोषणा की । ’’

उन्होंने कहा कि सिक्किम सरकार चाहती है कि देश-विदेश के फिल्म निर्माता राज्य में आएं और फिल्मों का निर्माण करें।

शर्मा ने कहा, ‘‘ राज्य में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हमने 100 फिल्म शूटिंग स्थलों का चयन किया है जो प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से काफी समृद्ध हैं । हमने फिल्म नीति बनाई है जिसमें स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रदेश को फिल्म निर्माण की दृष्टि से विकसित करने के लिये हमने यांगांग में ‘पर्यावरण धरोहर फिल्म गांव’ के विकास का प्रस्ताव तैयार कर इसे केंद्र के पास भेजा है। यह प्रस्ताव पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) के पास भेजा गया है ।’’

इस दौरान शर्मा ने 10 दिसंबर से दूसरा सिक्किम वैश्विक फिल्म समारोह आयोजित किये जाने की भी घोषणा की ।

सिक्किम फिल्म प्रोत्साहन बोर्ड की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने कहा कि कोई फिल्म निर्माता अगर राज्य में फिल्म की 75 प्रतिशत शूटिंग करेगा और 50 स्थानीय कलाकारों को लेगा, तो उसे प्रदेश सरकार से योजना के तहत लाभ मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस