लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रियंका गांधी पर किया तंज, बोले- 'वो खुद परिवार में नहीं लड़ पा रही हैं, हमें क्या घेरेंगी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2022 21:04 IST

प्रियंका गांधी ने यूपी में सीएम के चेहरे पर उठे सवाल के जवाब में कहा, "क्या आपको कोई और चेहरा नजर आ रहा है?" 

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी यूपी चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व कर रही हैंसिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी घर में नहीं लड़ पा रही हैं, हमसे क्या लड़ेगींसिद्धार्थनाथ सिंह का आरोप, कांग्रेस केवल नारे देना जानती है, हकीकत में कुछ नहीं करती

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले सूबे की सियासी फिजा में तंज का तीखा दौर पूरे शबाब पर है। यूपी कांग्रेस की प्रभारी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी इसी मौहाल में आज व्यंग्य बाण की शिकार हो गई।

दरअसल आज सुबह ही प्रियंका गांधी ने जब सूबे के पहले चरण के चुनाव में महज 20 दिन बचे हैं, एक नया शगूफा छोड़कर विपक्षी दलों को पसीना ला दिया। प्रियंका गांधी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे पर हुए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "क्या आपको कोई और चेहरा नजर आ रहा है?"। 

चुनावी माहौल में प्रियंका गांधी का दिया यह बयान विपक्षी दलों और खासकर भाजपा के रास नहीं आया और उनके इसी बयान को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्दार्थ नाथ सिंह ने कहा, "'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' वाली प्रियंका वाड्रा खुद ही अपने परिवार से घिरी हैं और लड़ नहीं पा रहीं, वो हमें क्या घेरेंगी"। 

दरअसल प्रियंका गांधी ने बीते एक साल से उच्चर प्रदेश में जो सक्रियता दिखाई है, उससे यूपी में भाजपा ही नहीं बल्कि सपा और बसपा भी खासे परेशान हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर 20 लाख सरकारी नौकरी की बात करके प्रियंका गांधी ने विरोधी दलों की नींद उड़ा दी है। 

इससे पहले भी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने और महिला सशक्तिकरण की बात करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी से कुछ सिखना चाहिए।

यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने यूपी में महिलाओं को आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना देकर सशक्त किया है। वहीं प्रियंका गांधी केवल बात करती हैं, काम नहीं करती हैं। चुनाव के समय कांग्रेस केवल नारे देना जानती है, मगर हकीकत में कुछ नहीं करती है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीPriyanka Gandhi VadraBJP government of Uttar PradeshSiddharth Nath Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

कारोबारनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः 11,200 करोड़ रुपए निवेश, 1.38 लाख वर्ग मीटर में फैला, हर साल 1.2 करोड़ यात्री आएंगे?, 3,900 मीटर लंबा रनवे, जानिए खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर