लाइव न्यूज़ :

सिद्धारमैया ने देवेगौड़ा पर कसा तंज, कहा जदएस ‘परिवार की राजनीति’ में लिप्त है

By भाषा | Updated: December 2, 2021 19:00 IST

Open in App

बेंगलुरू, दो दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल में हुई मुलाकात में मेलजोल दिखाने को लेकर जनता दल (सेकुलर) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा पर बृहस्पतिवार को तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय पार्टी को एक बार फिर सत्तारूढ़ भाजपा की ‘बी टीम’ बताया और उस पर परिवार की राजनीति में लिप्त होने का भी आरोप मढ़ा।

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हिंदुत्व के नाम पर लोगों और समाज को बांटने का आरोप लगाया।

सिद्धारमैया ने कहा, “जद (एस) पारिवारिक राजनीति की पार्टी है। अब (देवेगौड़ा)परिवार के आठवें सदस्य ने राजनीति में प्रवेश किया है। परिवार के बाकी सदस्य भी (निर्वाचित प्रतिनिधि) बन जाएंगे। जहां वे जीत सकते हैं, वहां वे परिवार के सदस्यों को उतारते हैं। जिन जगहों पर वे हारते हैं, वहां वे दूसरों को मैदान में उतारते हैं। यह परिवार की राजनीति है।”

जद (एस) से पूर्व एमएलसी सी आर मनोहर, भाजपा के पूर्व विधायक नागराजू सहित अन्य नेताओं और उनके समर्थकों को कांग्रेस में शामिल करने के बाद सिद्धरमैया ने सवाल किया कि क्या देवेगौड़ा के पास भाजपा सरकार की ओर से लाए गए गौ वध रोधी विधेयक का विरोध करने का समय है?

उन्होंने कहा, “ वह (देवेगौड़ा) अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘भाई-भाई’ का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने (जदएस) अतीत में मोदी की पार्टी के साथ सरकार बनाई है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “यही कारण है कि हम उन्हें भाजपा की बी-टीम कहते हैं...जद (एस) एक बी-टीम है, उनकी कोई विचारधारा नहीं है। वे अवसरवादी राजनीति में लिप्त हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि केवल कांग्रेस ही अपनी विचारधारा पर टिकी रह सकती है और "सांप्रदायिक" भाजपा के खिलाफ लड़ सकती है।

सिद्धारमैया देवेगौड़ा और मोदी की हाल की मुलाकात के दौरान मेलमिलाप का हवाला दे रहे थे। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब विधान परिषद चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच समझौते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

भाजपा पर धर्म के आधार पर राजनीति करने वाली सांप्रदायिक पार्टी होने का आरोप लगाते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि देश के संविधान में धर्म आधारित राजनीतिक व्यवस्था के लिए कोई जगह नहीं है और संविधान एक धर्मनिरपेक्ष देश की स्थापना का आह्वान करता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अकेले सभी समुदायों और धर्मों को एक साथ ला सकती है और सभी के साथ समान व्यवहार कर सकती है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी होने, समाज के कमजोर तबके के खिलाफ होने और हिंदुत्व के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस