लाइव न्यूज़ :

दो विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की मांग को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:15 IST

Open in App

कोलकाता, 13 सितंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को पत्र लिखकर उन दो विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की, जो हाल में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

दो अलग-अलग याचिकाओं में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने विधायकों बिस्वजीत दास और तन्मय घोष को जल्द से जल्द अयोग्य ठहराए जाने की मांग की। उन्होंने याचिकाओं के साथ इन विधायकों के दल बदलने से संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, '' वे दोनों किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्हें भाजपा विधायक के तौर पर इस्तीफा देना होगा। देखते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष क्या कदम उठाते हैं? इसके बाद हम अपनी अगली कार्रवाई के बारे में फैसला करेंगे।''

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने पलटवार करते हुए विपक्ष के नेता से अपने पिता एवं लोकसभा सदस्य शिशिर अधिकारी से रास्ता दिखाने का आग्रह करने को कहा।

तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने वाले शिशिर अधिकारी इस साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

राज्य की सत्ताधारी पार्टी के विधायक तापस रॉय ने कहा, '' शुभेंदु अधिकारी को पहले अपने पिता शिशिर अधिकारी से तृणमूल कांग्रेस सांसद के तौर पर पद से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए क्योंकि वह विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उसके बाद ही उन्हें दूसरों को भाषण देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा