लाइव न्यूज़ :

सांसदों के कार्यालयों के निर्माण के लिए गिराए जाएंगे श्रम शक्ति भवन और परिवहन भवन

By भाषा | Updated: December 26, 2020 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर संसद सदस्यों के चैंबरों के निर्माण के लिए सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत लुटियन दिल्ली में सबसे पहले श्रम शक्ति भवन और परिवहन भवन को गिराया जाएगा।

महत्वाकांक्षी परियोजना का मास्टर प्लान तैयार करने वाले एचसीपी डिजाइन, प्लानिंग ऐंड मैनेजमेंट प्रा.लि़. के एक अधिकारी ने बताया कि सांसदों के दफ्तर रफी मार्ग पर श्रम शक्ति भवन तथा संसद मार्ग पर परिवहन भवन के स्थान पर बनाए जाएंगे।

इस महीने की शुरुआत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। नए भवन में लोकसभा चैंबर में 888 सदस्यों तथा राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी।

योजना के मुताबिक भवन को सांसदों के चैंबर से जोड़ने के लिए एक सुरंग बनाई जाएगी।

एचपीसी के अधिकारी ने बताया, ‘‘नए संसद भवन में समितियों के छह कमरे होंगे, जहां पर कामकाज होगा।’’

विभिन्न मंत्रालयों के कार्यालयों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने के लिए सरकार ने गोल मार्केट, के.जी. मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू के नजदीक और तालकटोरा स्टेडियम के निकट के स्थानों की पहचान की है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इमारतों को गिराने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा ताकि अनेक मंत्रालयों के कार्यालयों का कामकाज सुगमता से चल सकें।

मंत्रालयों के कार्यालयों के साझा केंद्रीय सचिवालय निर्माण के लिए शास्त्री भवन, उद्योग भवन, निर्माण भवन, कृषि भवन समेत कई इमारतों को गिराया जाएगा।

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना में सीपीडब्ल्यूडी के हालिया प्रस्ताव के मुताबिक प्रधानमंत्री के नए आवासीय कॉम्प्लेक्स में चार मंजिला दस इमारतें होंगी।

प्रधानमंत्री के नए आवास को 15 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए