लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:56 IST

Open in App

उत्तरपूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में कथित तौर पर जबरन उगाही की रकम देने से इंकार करने पर 25 वर्षीय एक दुकानदार को गोली मारने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान नव प्रभात (35), जुनैद (27) और मोहम्मद आसिफ (32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार को हुई जब पीड़ित अलाउद्दीन अपनी दुकान पर था और तीन लोग वहां पहुंचे और उसे हर हफ्ते 2,000 रुपये देने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित ने इनकार किया, तो जुनैद ने उस पर गोली चला दी और तीनों मौके से भाग गए। हालांकि, अलाउद्दीन गोली लगने के बावजूद बच गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) संजय कुमार सैन ने कहा, "तकनीकी निगरानी के साथ-साथ अन्य सूत्रों के माध्यम से, आरोपियों के स्थान का पता लगाया गया और शुक्रवार को हमारी टीम ने छापेमारी की और तीनों को यहां कर्दमपुरी पुलिया से गिरफ्तार किया।" पुलिस ने बताया कि जुनैद के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाजियाबाद में चोरी और लूटपाट के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर