लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 21.7 किलोग्राम पटाखे ले जा रहा दुकानदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 31, 2021 13:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में दीपावली से पहले वाहन में 21.7 किलोग्राम पटाखे कथित तौर पर ले जा रहे नोएडा के 33 वर्षीय एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री और पटाखे छोड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति की पहचान हीरा लाल के रूप में की गयी है और वह नोएडा में एक दुकान चलाता है। पुलिस ने उसका वाहन भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के लाला लाजपत राय मार्ग पर तैनात पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को कुछ देर पीछा करने के बाद हीरा लाल के वाहन को रोका और वाहन से करीब 21.7 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने हीरा लाल को गिरफ्तार कर लिया।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने कहा, "जब उससे पटाखों के बारे में सवाल किया गया, तो वह शुरू में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाद में पूछताछ के दौरान हीरा लाल ने बताया कि उसने पटाखे जल्दी पैसा कमाने के लिए उन्हें अपनी दुकान पर अधिक कीमत पर बेचने के लिए खरीदा था।"

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक हीरा लाल के खिलाफ हजरत निजामुद्दीन थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 286 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने गत 28 सितंबर को अगले साल एक जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'