लाइव न्यूज़ :

शिवसेना का बीजेपी पर हमला, 'अब BJP को गठबंधन के लिए दूसरे ग्रह से मित्र ढूंढने होंगे'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 29, 2018 10:42 IST

शिवसेना ने कहा कि चंद्र बाबू नायडू ने सही कहा है बीजेपी अपने गठबंधन का सही से प्रयोग नहीं करती है। बीजेपी ना तो अपने गठबंधन का सही से पालन ही करती है।

Open in App

बीजेपी पर शिवसेना आए दिन मुखपत्र सामना के जरिए निशाना साधती रहती है , ऐसे में एक बार फिर से शिवसेना ने ऐसा ही रूख अपनाया है। शिवसेना ने बीजेपी को घेरते हुए टीडीपी के चंद्राबाबू नायडु का सामना के जरिए समर्थन किया है। शिवसेना ने कहा कि चंद्र बाबू नायडू ने सही कहा है बीजेपी अपने गठबंधन का सही से प्रयोग नहीं करती है। बीजेपी ना तो अपने गठबंधन का सही से पालन ही करती है और उसे अपने सहयोगी मित्रों को परेशान करने में आनंद का अनुभव होता है।

सामना में ये ही लिखा है कि ये कार्यप्रणाली बीजेपी की है कि राज्यों में प्रादेशिक दलों में सत्ता के लिए गठबंधन करने के बाद धीरे- धीरे मित्र दलों के ही पर कतरते हुए अपने हाथ-पैर फैलाना। शिवसेना ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने बीजेपी की इस कार्यप्रणाली को  नहीं  चलने दिया और उनके कामों का पर्दाफाश करते हुए महाराष्ट्र की राजनीति में अपने स्वाभिमान का भगवा झंडा लहराए रखा है, जो जनता को लुभा रहा है।

सामना के लिए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि 2014 में जो मोदी लहर थी उसको हटाकर अब 2019 में होने वाले चुनावों में बीजेपी के कितने सांसद जीतते हैं ये देखना होगा। जिस तरह से बिल्डरों और ठेकेदारों के पैसो से जो राजनीति चल रही है वह अब टिकने वाली नहीं है। अब वो समय आ गया है कि देश की बीजेपी को राजनीति में गठबंधन के लिए अब अच्छे मित्र नहीं मिलेंगे इसलिए उन्हें दूसरे ग्रह से मित्र खोजने होंगे। 

क्योंकि उनके दोगले चेहरे के कारण उनके पास गठबंधन के लिए कोई मित्र नहीं हैं। अब बीजेपी ने 380 और 400 सासंदो को अपने बल का टार्गेट रखा है, इसलिए उन्हें शभकामनाएं देने के अलावा हमारे पास और कुछ नहीं है। वहीं, सामना के इस हमले पर फिलहाल बीजेपी की ओर से कोई  बयान नहीं पेश किया गया है।

टॅग्स :शिव सेनाबीजेपीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ