लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के हमले के बाद शिवराज सिंह ने जमा कराया 1.21 लाख रुपये का बिजली बिल, 2013 से था बकाया

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 25, 2019 11:19 IST

मध्य प्रदेशः विदिशा के कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने दावा किया था कि चौहान 2013 से विदिशा के शेरपुरा में अपने किराए के घर का बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। घर का बिजली कनेक्शन एक लीला बाई के नाम पर है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को 1.21 लाख रुपये का बिजली बिल जमा कराया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लंबे समय से अपने किराए के घर का बिजली बिल जमा नहीं किया था।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लंबे समय से अपने किराए के घर का बिजली बिल जमा नहीं किया था। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने उन पर हमला बोल दिया, जिसके बाद उन्होंने बुधवार को 1.21 लाख रुपये का बिजली बिल जमा कराया। 

बीते दिन सोमवार को विदिशा के कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने दावा किया था कि चौहान 2013 से विदिशा के शेरपुरा में अपने किराए के घर का बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। घर का बिजली कनेक्शन एक लीला बाई के नाम पर है।

भार्गव ने कहा ने कहा था कि पूर्व सीएम पिछले 25 सालों से घर में रह रहे हैं। जब वे मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया था और 2013 से बिलों का भुगतान किए बिना अपने विदिशा कार्यालय में निर्बाध बिजली आपूर्ति की थी। यदि कोई उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान नहीं करता है, तो बिजली वितरण कंपनी तुरंत उसे नोटिस जारी करती है और बिजली की आपूर्ति काट देती है। इस मामले में अधिकारियों ने अपनी आँखें बंद कर ली थीं इसलिए बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस विधायक ने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, विदिशा शहर इकाई द्वारा 13 सितंबर को लीला बाई को जारी एक नोटिस भी दिखाया, जिसमें उन्हें 1.21 लाख रुपये के बिल का भुगतान करने कहा गया था। 

दरअसल, कांग्रेस ने उनके ऊपर इसलिए हमला किया क्योंकि वह इस समय लगातार सूबे की कमलनाथ सरकार का विरोध कर रहे हैं, जिसमें वह बढ़े हुए किसानों के बिजली के बिलों को जला रहे हैं। 

अभी हाल ही में उन्होंने कहा था कि सरकार सुन ले कि मैं बिजली के बिल जलवा रहा हूं। इसलिए जलवा रहा हूं क्योंकि ये अन्यायपूर्ण हैं। मैं न्यायपूर्ण बिजली का बिल 100 रुपया देने का विरोधी नहीं हूं कमलनाथ जी, जो कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में भी कहा था। उन्होंने कहा था कि नसरुल्लागंज में जनता की अदालत में अन्यायपूर्ण बिजली के बिलों की होली जलाकर सरकार के अन्याय के विरुद्ध जनता की आवाज़ उठाई।

उन्होंने कहा था, 'सरकार ने अपना कोई वचन पूरा नहीं किया। पूरी फसल बर्बाद हो जाये और सरकार न जगे तो क्या मेरा राजनैतिक कर्तव्य नहीं है कि किसान के हितों की लड़ाई लड़ूं? बिजली के बिल 200 रुपये की बजाय 10 हजार से लेकर 1 लाख तक आये हैं। जिसकी कमाई 3 हजार है, वह कैसे हजारों और लाखों का बिल भरेगा?'

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकांग्रेसमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए