लाइव न्यूज़ :

Video: ट्रैफिक पुलिस से कहा- सीएम मेरे साले हैं बात करो, शिवराज बोले- प्रदेश में उनके कई बहनें और सालें हैं लेकिन कानून पहले

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 24, 2018 12:01 IST

एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करता है और जब ट्रैफिल पुलिस रोकती है तो खुद को सीएम को रिश्तेदार बताता है।

Open in App

भोपाल, 24 अगस्त: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार होने का दावा कर रहे एक व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मियों को हड़काने का मामला सामने आया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें  एक व्यक्ति ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करता है और जब ट्रैफिल पुलिस रोकती है तो खुद को सीएम को रिश्तेदार बताता है। 

वीडियो के मुताबिक पकड़े जाने पर व्यक्ति  पुलिसकर्मियों से कह रहा है कि एसपी को बता देना, जेल भिजवा देना मुझे। मेरा साला है मुख्यमंत्री, तुम क्या समझते हो। इस पर पुलिसकर्मी ने पूछा कि कौन है आपका साला? तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, उनके साले हैं। इस व्यक्ति के साथ 2 महिलाएं भी थीं, जो कह रहीं थी कि वह मुख्यमंत्री से मिलने ही जा रहे हैं और मोबाइल देते हुए बोलीं कि मुख्यमंत्री से बात तो करो! इस पूरे घटनाक्रम को आसपास के लोगों ने भी मोबाइल में कैद किया।

 पुलिस के लाख कहने पर भी इन्होंने कागज नहीं दिखाए। कहा जा रहा है कि ई-चलान मुख्यमंत्री के कथित रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया है। ये घटना 23 अगस्त गुरुवार की है। ऐसे में आज शुक्रवार को इस बारे में खुद शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में कहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में उनकी करोड़ों बहनें हैं और वह कई लोगों के साले हैं। कानून अपना काम करेगा।

इस बात से साफ गया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों का सीएम कतई साथ नहीं देंगे। फिलहाल पुलिस इस को लेकर और भी जांच कर रही है। वहीं, शिवराज सिंह प्रदेश में भाई मामा के रूप में प्रसिद्ध हैं।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम