लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के पड़ोसी होंगे शिवराज, CM निवास खाली कर यहां होंगे शिफ्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 15, 2018 05:38 IST

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही अब शासकीय आवासों को खाली कराए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसके तहत श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास को शिवराज सिंह चौहान खाली करने की तैयारी कर चुके हैं. वे अपने 74 बंगले स्थित बी-8 में निवास करने जाएंगे. 

Open in App

मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान अब पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के पड़ोसी होंगे. चौहान अब श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास खाली कर 74 बंगले स्थित बी-8 शासकीय आवास में रहने जाएंगे. इस बंगले पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. शिवराज को यह बंगला सांसद रहते हुए 2005 में आवंटित किया गया था.

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही अब शासकीय आवासों को खाली कराए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसके तहत श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास को शिवराज सिंह चौहान खाली करने की तैयारी कर चुके हैं. वे अपने 74 बंगले स्थित बी-8 में निवास करने जाएंगे. 

यह बंगला उन्हें 2005 में सांसद रहते हुए आवंटित किया गया था. इस बंगले में यदा-कदा वे या फिर उनकी पत्नी साधना सिंह का आना-जाना रहा है. वर्तमान में साधना सिंह ने इस बंगले को समाज का कार्यालय बनाया हुआ था. अब जबकि कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने की सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई है. वे 17 तारीख को शपथ लेंगे, इसके पहले शिवराज सिंह चौहान इस बंगले को खाली कर देंगे.

उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान के नये बंगले के पड़ौस में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और दूसरी ओर पड़ौस में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का बंगला है. चौहान के इस बंगले पर आज सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. साथ ही पुलिस बल भी तैनात है. इस बंगले की सफाई भी की जा रही है. जल्द ही शिवराज सिंह अपने परिवार सहित यहां रहने आएंगे.

हारे विधायकों को आवास खाली करने का नोटिस

विधानसभा ने भी नए विधायकों के स्वागत की तैयारियां तेज कर दी है. नये विधायकों को आवास आवंटन के लिए विधानसभा द्वारा हारे विधायकों को आवास खाली करने के नोटिस भी दिए गए हैं. हारे विधायकों को कहा गया है कि वे तीन दिन के अंदर आवास खाली कर दें. 

विधानसभा सचिवालय द्वारा 119 एक्स एमएलए को 3 दिन में आवास खाली करने का अल्टीमेटम मिला है. सचिवालय ने नए विधायकों के लिए आवास कम होने का तर्क दिया, जबकि टिकट कटने वाले 43 पूर्व विधायकों को पहले ही आवास खाली करने का नोटिस मिल चुका है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया