लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सस्ती बिजली नहीं दी तो बजा देंगे ईंट से ईंट, कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ छल करने का काम किया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 06:06 IST

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार अजब सरकार है. कांग्रेस ने हर पंचायत में गौशाला खोलने का वादा किया था, वह तो पूरा किया नहीं.

Open in App
ठळक मुद्देकर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ छल करने का काम किया है. बिजली बिल हाफ करने का सरकार ने वादा किया था, मगर हजारों के बिल आ रहे हैं. किसानों, गरीबों को सस्ती बिजली नहीं मिली तो सरकार की  ईंट से ईंट बजा देंगे.

कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ छल करने का काम किया है. बिजली बिल हाफ करने का सरकार ने वादा किया था, मगर हजारों के बिल आ रहे हैं. किसानों, गरीबों को सस्ती बिजली नहीं मिली तो सरकार की  ईंट से ईंट बजा देंगे. यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के नवनिर्मित भारतीय जनता पार्टी, कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में कही. 

उन्होंने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर प्रदेश सरकार किसानों को छल करने का काम कर रही है. गरीबों को संबल योजना में 200 रुपए प्रतिमाह में बिजली मिलती थी कांग्रेस ने बिजली का बिल हाफ करने का वादा किया था, लेकिन अब हजारों के बिल आ रहे हैं. किसानों और गरीबों को सस्ती बिजली नहीं मिली, तो सरकार की र्इंट से र्इंट बजा देंगे. 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार अजब सरकार है. कांग्रेस ने हर पंचायत में गौशाला खोलने का वादा किया था, वह तो पूरा किया नहीं. अब दिग्विजय सिंह सड़क पर बैठी गायों की फोटो ट्वीट कर दबाव बनाते हैं और अपना काम निकाल लेते हैं. कांग्रेस को गौ माता से प्रेम नहीं है. यह तो इनके लिए वोट का साधन हैं.

हमारी सारी योजनाएं बंद कर दीं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों को 1 रूपए किलो गेहूं, चावल और नमक दिया. बच्चियों को साइकिलें दी. गरीब बच्चों को सही शिक्षा मिले, इसलिए हमने छात्रावास खोले, स्कालरशिप दी, किताबें दी, स्मार्टफोन, लेपटाप दिए. 10 महीनों में कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की सारी जनहितैषी योजनाएं बंद कर दी. उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया कि इन गरीब बच्चों ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था? भोले-भाले, मासूम बच्चों को शिक्षा से वंचित कर दिया, सारी योजनाएं बंद कर दीं.

पाप की लंका जलकर होगी खाक

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की सेवा करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा को जिताकर सरकार बनवाएंगे. आने वाले समय में कमलनाथ सरकार की पाप की लंका जलकर राख हो जाएगी और मध्यप्रदेश में फिर से रामराज्य आ जाएगा.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब