लाइव न्यूज़ :

शिवराज चौहान ने कहा, 'नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी ने देश को किया कमजोर'

By नितिन अग्रवाल | Updated: July 7, 2019 20:19 IST

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज करते हुए चौहान ने कहा कि जब कप्तान भाग जाएगा तो कांग्रेस विधायक भी भागने में पीछे नहीं रहेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देउन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के पास कोई विकल्प नहीं बचा है. भाजपा नेता ने कहा कि यही वजह है कि कर्नाटक में उनके विधायक इसी वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं.

भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर देश को कमजोर करने का आरोप लागाय है. उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज करार देते हुए कहा कि इसके कप्तान राहुल गांधी भी इसे छोड़ रहे हैं. भाजपा नेता ने कहा कि यही वजह है कि कर्नाटक में उनके विधायक इसी वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं.

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज करते हुए चौहान ने कहा कि जब कप्तान भाग जाएगा तो कांग्रेस विधायक भी भागने में पीछे नहीं रहेंगे. चौहान ने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिनका नाम कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए लिया जा रहा है. 

उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के पास कोई विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि एक ओर अध्यक्ष पद के करीब 100 वर्श के अशोक गहलोत का नाम लिया जा रहा है वहीं अशोक गहलोत का अपना बेटा ही विधानसभा चुनाव हार चुका है. 

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए ऐसे बूथों पर ज्यादा ध्यान देने का निर्देश दिया जहां पार्टी पीछे रह गई. भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल ने हर बूथ को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि हर बूथ पर 50 फीसदी से अधिक वोट अपने पाले में करने का लक्ष्य रखा गया है. 

सदस्यता अभियान के तहत हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, दिल्ली पुलिस के पूर्व अधिकारी एलएन राव, कर्नल प्रतीक और भारतीय राजस्व सेवा के पू्र्व अधिकारी लव सक्सेना  भाजपा में शामिल हुए. इनमें दिव्यांग विक्रम भट्ट भी थे जिनका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं. 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

बॉलीवुड चुस्कीमाउंटबेटन का सिने प्रेम, भारत की आजादी और बाफ्टा पुरस्कार

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है