शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 'अच्छा होता कि वो मुझे...'

By मनाली रस्तोगी | Published: July 26, 2022 05:08 PM2022-07-26T17:08:16+5:302022-07-26T17:09:20+5:30

अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने शिवपाल से अपने सभी नाते तोड़ लिए हैं, जिसके बाद शिवपाल अखिलेश पर निशाना साधते हुए नजर आए।

Shivpal Yadav slams nephew Akhilesh Yadav as SP sends letter saying he's free to leave alliance | शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 'अच्छा होता कि वो मुझे...'

शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 'अच्छा होता कि वो मुझे...'

Highlightsशिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब मैंने चुनाव लड़ा तो मैंने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का विकल्प चुना था।समाजवादी पार्टी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। 

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव पर 'राजनीतिक अपरिपक्वता' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मुझे पता चला कि मुझे आधिकारिक स्वतंत्रता दी गई है। मुझे लगता है कि यह अपरिपक्वता है। जब मैंने चुनाव लड़ा तो मैंने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली। अच्छा होता कि वे मुझे विधायक दल से हटा देते।"

शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का विकल्प चुनने के बाद सपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भी इसी तरह का पत्र भेजा था। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। 

वहीं, शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "अच्छा होता अगर मुझे पार्टी से मुक्ति दी जाती। जब मुझे इस तरह के पत्र लिखे जा रहे हों, मुझे विधायक दल की बैठकों में आमंत्रित नहीं किया जाता है या मेरे सुझाव स्वीकार नहीं किए जाते हैं, मुक्ति दी जाती तो कोई नाराजगी नहीं होती।" उन्होंने यह भी तर्क दिया कि 'परिपक्वता' ने 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा को सरकार बनाने में सक्षम बनाया होता। 

अपनी बात को जारी रखते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "आपने देखा है कि पार्टी कहां थी और अब कहां पहुंच गई है। अगर वह परिपक्वता होती तो पार्टी 2022 में अपनी सरकार बना लेती और अखिलेश मुख्यमंत्री होते।" शिवपाल यादव ने हाल ही में राज्य का चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा था और इटावा जिले की अपनी पारंपरिक जसवंत नगर सीट से जीते थे।

Web Title: Shivpal Yadav slams nephew Akhilesh Yadav as SP sends letter saying he's free to leave alliance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे