लाइव न्यूज़ :

'आप जाकर मिल लो...', शिवपाल यादव ने अब मुलायम को लेकर जताई नाराजगी! भाई के लिए पहली बार कह दिया कुछ ऐसा

By विनीत कुमार | Updated: April 10, 2022 09:27 IST

शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। ऐसी खबरें भी हैं कि शिवपाल भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इन सबके बीच शिवपाल ने मुलायम सिंह यादव को लेकर भी अपनी नाराजगी इशारों-इशारों में जाहिर कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइटावा में विधानपरिषद चुनाव में वोटिंग के बाद शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जताई नाराजगी।मुलायम सिंह यादव से मिलने के सवाल पर शिवपाल ने कहा- आप जाकर मिल लो।शिवपाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नया पोस्टर भी चस्पा किया है, इस पर लिखा है- हैं तैयार हम

इटावा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल यादव के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच उनके मुलायम सिंह यादव से भी नाराजगी की खबरें आ रही हैं। इसके संकेत उन्होंने शनिवार को दिए। यह एक तरह से पहली बार है जब शिवपाल ने अपने बड़े भाई मुलायम को लेकर नाराजगी जाहिर की है। शिवपाल यादव यह भी दोहराया कि उचित समय आने वाला है और वह जल्द अपने अगले कदम का खुलासा करेंगे।

मुलायम सिंह यादव से नाराज शिवपाल

यूपी विधानपरिषद चुनाव में वोटिंग के लिए शनिवार को मुलायम कुनबे के अधिकतर सदस्य इटावा में थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सहित सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी मतदान किया।

इटावा में वोटिंग के बाद जब कुछ पत्रकारों ने जब शिवपाल यादव से सवाल किया कि मुलायम सिंह यादव भी आए हुए हैं, क्या उनसे मिलेंगे? शिवपाल ने इस बर सबको चौंकाने वाला जवाब दिया और तपाक से कहा, 'आप जाकर मिल लो।' 

शिवपाल का ये जवाब इसलिए हैरान करने वाला रहा क्योंकि भले ही उनके भतीजे अखिलेश से नाराजगी की बात सामने आती रही हो पर शिवपाल और मुलायम के बीच प्यार और सम्मान बना रहा। तमाम उठापटक के बावजूद शिवपाल सार्वजनिक मंचों पर हमेशा मुलायम को पिता तुल्य बड़ा भाई बताते रहे हैं।

शिवपाल ने ट्विटर पर लिखा- हैं तैयार हम

शिवपाल ने भाजपा में जाने की अटकलों के बीच शनिवार को अपने ट्विटर पर नया पोस्टर चस्पा किया। इसमें लिखा है- 'हैं तैयार हम।' ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द शिवपाल यादव अपनी नई योजना का ऐलान कर भतीजे अखिलेश यादव और मुलायम को बड़ा झटका दे सकते हैं।

बताते चलें कि शिवपाल हाल में यूपी विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने के मूड में थे। उन्होंने करीब 100 उम्मीदवार भी तय कर लिए थे। हालांकि मुलायम ने उन्हें अखिलेश का साथ देने को कहा और शिवपाल इस बात को मान गए। इसके बावजूद अखिलेश ने शिवपाल को एक ही सीट दी और उन्हें सपा के चिह्न पर चुनाव लड़ने क लिए मजबूर किया। 

चुनाव प्रचार के दौरान भी शिवपाल ने कई बार कहा कि उन्होंने मुलायम के कहने पर अपनी पार्टी और इससे संबंधित योजनाओं को पीछे छोड़ दिया। इसके बावजूद उन्हें एक सीट दी गई। सूत्रों के अनुसार शिवपाल को शिकायत है कि हमेशा मुलायम अहम मौकों पर अखिलेश का साथ देते रहे हैं जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। जबकि वे सपा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करते रहे।  

टॅग्स :शिवपाल यादवमुलायम सिंह यादवउत्तर प्रदेश समाचारअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है