लाइव न्यूज़ :

गेस्ट हाउस कांडः यौन शोषण के आरोप पर शिवपाल बोले- मैं नार्को टेस्ट को तैयार, मायावती भी कराएं!

By धीरज पाल | Updated: January 17, 2019 09:11 IST

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर शिवपाल सिंह लागातार बयान दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यह गठबंधन हमारी पार्टी के बिना अधूरा रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के बाद दोनों ही पार्टियां 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगेंसपा-बसपा गठबंधन पर लागातर हो रहे हैं हमले

लोकसभा चुनाव 2019 और मोदी सरकार पर जीत हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश में दो प्रतिद्वंदी पार्टियां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी एकजुट होने के बाद कई कयास लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों ही पार्टियों के पुराने रिश्ते को लेकर भी लोग हमलावर हो रहे हैं। सपा से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले नेता शिवपाल सिंह ने पुराने रिश्तों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोला है। 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (पीएसपी-एल) के मुखिया शिवपाल सिंह ने साल 1995 में लखनऊ में हुए गेस्ट हाउस कांड को लेकर कहा है कि बहन जी ने मुझपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मैंने कहा था मैं जांच के लिए तैयार हूं। इसके साथ ही मैं नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हूं। शिवपाल सिंह ने शर्त रखते हुए कहा कि मेरी शर्त ये है कि नार्को टेस्ट बहन जी का भी होना  चाहिए। मेरा भी होना चाहिए।            

1995 में हुआ था गेस्ट हाउस कांड

इससे पहले 1993 में सपा-बसपा के बीच गठबंधन हुआ था, तब मुलायलम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे। दो साल के भीतर ही सपा एवं बसपा के रिश्ते इतने तल्ख हुए कि गठबंधन टूटने की नौबत आ गई। इसके बाद मायावती ने 2 जून 1995 में बसपा ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई। इस दौरान लखनऊ के गेस्ट हाउस में मायावती अपने विधायकों के साथ गठबंधन तोड़ने पर चर्चा कर रही थीं। इसी बीच कथित तौर पर सपा के करीब 200 कार्यकर्ताओं और विधायकों ने गेस्ट हाउस पर हमला बोल दिया। उन्हें जान से मारने की कोशिश भी कई। इस घटना का जिक्र करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि अगर मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं लेकिन शर्त है कि मायावती का भी नार्को टेस्ट भी होना चाहिए। 

बता दें कि सपा-बसपा गठबंधन को लेकर शिवपाल सिंह लागातार बयान दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यह गठबंधन हमारी पार्टी के बिना अधूरा रहेगा।    12 जनवरी 2018 को हुए सपा-बसपा गठबंधन में गेस्ट हाउस कांड घटना की चर्चा करते हुए कहा कि मायावती ने कहा था कि हम गेस्ट हाउस कांड नहीं भूल सकते हैं, लेकिन जनता के हित के लिए भूल सकती है। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के बाद दोनों ही पार्टियां 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगें।     

टॅग्स :मायावतीसमाजवादी पार्टीशिवपाल यादवबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"