लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर गतिरोध के बीच राज्यपाल से मिलेंगे शिवसेना के संजय राउत

By भाषा | Updated: November 4, 2019 12:19 IST

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब एक दिन पहले ही राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया था कि जल्द ही “170 विधायकों” के समर्थन से उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने कहा कि राज्यपाल प्रदेश के अभिभावक की तरह होते हैंगतिरोध के बीच, शिवसेना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से भी संपर्क साधती दिख रही है

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सोमवार की शाम प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से होने वाली उनकी मुलाकात “शिष्टाचार भेंट” होगी जिसके कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं हैं। राउत ने कहा कि राज्यपाल प्रदेश के अभिभावक की तरह होते हैं और इसलिये वह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिये उनसे मिलेंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह एक शिष्टाचार भेंट होगी, राजनीतिक नहीं। मैं राज्यपाल से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने जा रहा हूं। हम उन्हें अपने नजरिये के बारे में भी बताएंगे।”

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब एक दिन पहले ही राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया था कि जल्द ही “170 विधायकों” के समर्थन से उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा। प्रदेश में सरकार गठन को लेकर गतिरोध अभी बना हुआ है। इस बीच राउत ने रविवार को कहा कि भाजपा के साथ बातचीत सिर्फ मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अकोला में रविवार को संवाददाताओं को बताया कि नयी सरकार का गठन जल्द होगा। गतिरोध के बीच, शिवसेना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से भी संपर्क साधती दिख रही है क्योंकि राकांपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को पत्रकारों के सामने राउत द्वारा उन्हें भेजे गए एक संदेश का खुलासा किया।

संदेश में लिखा था: “नमस्कार, मैं संजय राउत। जय महाराष्ट्र।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पवार ने कहा, “इसका मतलब मुझे उन्हें फोन करना चाहिए। मैं फोन कर, जांच करूंगा।” महाराष्ट्र में सरकार गठन पर अस्पष्ट स्थिति के बीच राकांपा अध्यक्ष शरद यादव का सोमवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी सोमवार को ही भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का कार्यक्रम है।

महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिये हाल में हुए चुनाव में भाजपा ने 105 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शिवसेना के खाते में 56 सीटें आई हैं। राकांपा ने 54 सीटें जीतीं और कांग्रेस के खाते में 44 सीटें आई हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम