लाइव न्यूज़ :

भाजपा के हिन्दुत्व से अलग, शिवसेना का हिन्दुत्व: आदित्य ठाकरे

By भाषा | Updated: May 19, 2019 17:37 IST

छात्र-कार्यकर्ता गुरमेहर कौर की लिखी किताब "द यंग एंड द रेस्टलेस", उमर अब्दुल्ला, सचिन पायलट, आदित्य ठाकरे और शेहला राशिद समेत देश के युवा नेताओं के साक्षात्कारों की एक श्रृंखला है। ठाकरे ने किताब में कहा है, "... आमतौर पर, शिवसेना जैसी पार्टी को दक्षिणपंथी माना जाता है, इसलिए क्योंकि हम हिंदुत्व को मानते हैं और यह हमारी विचारधाराओं में से एक है। लेकिन यह भाजपा का हिन्दुत्व नहीं है, उससे बहुत अलग है।"

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा मध्यमार्गी हिन्दुत्व की है, लेकिन यह दक्षिणपंथी मध्यमार्गी है।आदित्य (28) ने पुस्तक में कहा, "आपको सरकार से सवाल करने का अधिकार है और हर चीज को लेकर ऐसा करते रहना चाहिये।"

युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने एक नयी किताब में कहा है कि हिन्दुत्व शिवसेना की विचारधाराओं में एक है, लेकिन यह "भाजपा के हिन्दुत्व से अलग है।"

छात्र-कार्यकर्ता गुरमेहर कौर की लिखी किताब "द यंग एंड द रेस्टलेस", उमर अब्दुल्ला, सचिन पायलट, आदित्य ठाकरे और शेहला राशिद समेत देश के युवा नेताओं के साक्षात्कारों की एक श्रृंखला है। ठाकरे ने किताब में कहा है, "... आमतौर पर, शिवसेना जैसी पार्टी को दक्षिणपंथी माना जाता है, इसलिए क्योंकि हम हिंदुत्व को मानते हैं और यह हमारी विचारधाराओं में से एक है। लेकिन यह भाजपा का हिन्दुत्व नहीं है, उससे बहुत अलग है।"

उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा मध्यमार्गी हिन्दुत्व की है, लेकिन यह दक्षिणपंथी मध्यमार्गी है। उन्होंने कहा कि हम व्यावहारिक हैं और रात के समय घूमने की आजादी, इलेक्ट्रिक बसों और प्लास्टिक प्रदूषण जैसी चीजों के बारे में बात कर रहे हैं। आप जानते हैं, हम कुछ अलग तरह की बात कर रहे हैं।

युवा सेना प्रमुख ठाकरे ने कहा कि वह महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर प्रतिबंध के अगुवा रहे हैं और लोग मुंबई में रात के समय भी आजादी से घूम सकें, इसके लिये कोशिशें कर रहे हैं। आदित्य की पार्टी ने लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा है।

उन्होंने किताब में कई ऐसे मुद्दों पर पार्टी की राय रखी जो भाजपा से अलग हैं, इनमें "भीड़ द्वारा हत्या'' और लोगों को राष्ट्र-विरोधी कहने का मुद्दा शामिल है। उन्होंने कहा, "उदाहरण के तौर पर कहूं...हम भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ बोले हैं। हमारा हिंदुत्व, राष्ट्र के प्रति प्रेम है और उसमें यह भी है कि अगर आप सरकार के खिलाफ बोलते हैं तो आप राष्ट्र विरोधी नहीं हैं।"

आदित्य (28) ने पुस्तक में कहा, "आपको सरकार से सवाल करने का अधिकार है और हर चीज को लेकर ऐसा करते रहना चाहिये।" धर्म की राजनीति और हिंदुत्व को किसी प्रकार के खतरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जैसाकि "भाजपा हर चुनाव से पहले" दावा करती है, इस पर मेरा सीधा जवाब है कि "मुझे नहीं लगता कि सरकार को धर्म की चिंता करनी चाहिये।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम