लाइव न्यूज़ :

शिवसेना को अपने लिए अलग तरीके से सोचना होगा : राउत

By भाषा | Updated: November 13, 2021 01:50 IST

Open in App

औरंगाबाद, 12 नवंबर शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शुक्रवार को यहां कहा कि पार्टी को अपने लिए अलग तरीके से सोचना होगा, भले ही वह महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा बनी हुई है और उसे चला रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक दिन देश का नेतृत्व भी करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति परिवर्तनशील हैं। आज जो है, हो सकता है वह कल न हो। इसलिए चूंकि हम एमवीए के साथ हैं, लेकिन हमें अलग तरीके से सोचना होगा। पार्टी बदल रही है, हमें हर समुदाय का विश्वास हासिल करने के लिए काम करना चाहिए।’’

पार्टी के हाल में दादरा और नागर हवेली लोकसभा उपचुनाव जीतने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम अब गुजरात, गोवा और उत्तर प्रदेश जाएंगे। हमें राज्य से बाहर निकलने में देरी हो गयी, लेकिन यह कदम शक्तिशाली रहा। एक दिन उद्धव ठाकरे देश का नेतृत्व करेंगे। उस वक्त महाराष्ट्र हमारे साथ रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'