लाइव न्यूज़ :

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा- 'लोकसभा में 350 सांसद, अब बीजेपी को राम मंदिर बनाना चाहिए'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2019 12:01 IST

बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने पहले घोषणा की थी कि उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के नये सांसद संसद सत्र की शुरूआत से पहले अयोध्या जाएंगे और विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे।  

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण का फैसला करे और जल्दी राम मंदिर बने।अयोध्या राम विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। 

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के सभी 18 नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों के साथ 16 जून को अयोध्या पहुंचे हैं। उद्धव ठाक ने रामलला का दर्शन करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की बात पर ही बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। अब लोकसभा में बीजेपी के पास 350 से ज्यादा सांसद हैं और देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है तो फिर मंदिर निर्माण भी होना चाहिए। 

उद्धव ठाकरे ने कहा, देश की जनभावना भी यही है कि राम मंदिर बनना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा पहले ठंडे बस्ते में पड़ा था, अब गति आने लगी है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण का फैसला करे और जल्दी राम मंदिर बने। ऑर्डिनेंस लाकर मंदिर बनाया जाए।

उद्धव ठाकरे के पहले अयोध्या में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी गए थे। उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास के सामने कहा, राम मंदिर बनने के दो ही रास्ते हैं, एक देश के मुस्लिम समुदाय से बात करके। दूसरा, सुप्रीम कोर्ट का। अयोध्या राम विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। 

उद्धव ठाकरे कुछ महीने पहले भी अयोध्या गये थे। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता संजय राउत ने को ट्वीट किया था, ‘‘उद्धव ठाकरे 16 जून को अयोध्या जाएंगे।’’ बीजेपी की सहयोगी पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि ठाकरे और उनकी पार्टी के नये सांसद संसद सत्र की शुरूआत से पहले अयोध्या जाएंगे और विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे।  

टॅग्स :शिव सेनाराम मंदिरअयोध्याअयोध्या विवादउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो