लाइव न्यूज़ :

संजय राउत बोले, 1 दिसंबर तक बन जाएगी सरकार, शिवसेना की चाहत-उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2019 10:10 IST

संजय राउत ने कहा कि 1 दिसंबर से पहले सरकार बनाने की पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। हम आने वाले दो दिनों में सरकार बनाने को लेकर आगे बढ़ जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के साथ ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पर सहमति बन सकती है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि राज्य के लोगों की भावना है कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे नयी सरकार का नेतृत्व करें।

महाराष्ट्र में सरकार गठन की तस्वीर साफ हो चुकी है। कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाने का ऐलान कर दिया है। वहीं, शिवसेना नेता व प्रवक्ता संजय राउत ने गुरुवार (21 नवंबर) को दावा किया कि 1 दिसंबर से पहले महाराष्ट्र में सरकार बन जाएगी। उन्होंने बताया कि पावर शेयरिंग के बारे में तीनों पार्टियां एकसाथ चर्चा करेंगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक संजय राउत ने कहा कि 1 दिसंबर से पहले सरकार बनाने की पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। हम आने वाले दो दिनों में सरकार बनाने को लेकर आगे बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा। हमारी इच्छा है कि राज्य में सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करें। वहीं,  कांग्रेस और एनसीपी ने खुलकर यह घोषणा की थी है कि वे महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। इस बीच, राकांपा सूत्रों ने यह भी कहा है कि शिवसेना के साथ ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पर सहमति बन सकती है और सहमति बन जाने के बाद शुरुआत के ढाई साल में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा। 

इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि राज्य के लोगों की भावना है कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे नयी सरकार का नेतृत्व करें। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी की हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। शरद पवार के आवास पर कांग्रेस एवं राकांपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही और जल्द ही नयी सरकार का गठन हो जाएगा। 

टॅग्स :शिव सेनासंजय राउतकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos