लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किल, संजय राउत ने कहा- 'डिप्टी स्पीकर का पद हमारी मांग नहीं, हक है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2019 11:28 IST

नरेंद्र मोदी सरकार के शपथ ग्रहण से ठीक पहले जेडीयू से कथित तौर पर नाराजगी की बात भी सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार जेडीयू कैबिनेट में अपने दो सांसद चाहती थी, जबकि बीजेपी केवल एक सांसद को मंत्री बनाने के लिए तैयार थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने मांगा लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पदसंजय राउत ने कहा, डिप्टी स्पीकर पद पाना शिवसेना का हक हैशिवसेना से इस बार 18 सांसद हैं, जेडीयू की नाराजगी पहले आ चुकी है सामने

शिवसेना नेता संजय राउत ने साफ कर दिया है कि पार्टी ने लोकसभा में डिप्टी स्पीकर पद को शिवसेना को देने की मांग रखी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार संजय राउत ने कहा, 'हमारी ये मांग नहीं है, बल्कि एक तरह से दावा है और हक है, ये पद शिवसेना को मिलना चाहिए।'

इसके अलावा शिवसेना ने अपनी पार्टी के एनडीए में एकमात्र प्रतिनिधि अरविंद सावंत को और बड़ी जिम्मेदारी देने की बात की है। फिलहाल नई नरेंद्र मोदी सरकार में सावंत हैवी इंडस्ट्रीज एंड पब्लिक एंटरप्राइजेज मिनिस्ट्री का जिम्मा सौंपा गया है।

लोकसभा में इस बार शिवसेना के इस बार 18 सांसद है और एनडीए में दूसरा सबसे बड़ा दल है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी के लिए शिवसेना को साधना मुश्किल हो सकता है।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 16 सासंद हैं और उसने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। हालांकि, शपथ से पहले जेडीयू की ओर से ऐसे कोई संकेत नहीं दिये गये थे।

नरेंद्र मोदी सरकार के शपथ ग्रहण से ठीक पहले जेडीयू से कथित तौर पर नाराजगी की बात सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार जेडीयू कैबिनेट में अपने दो सांसद चाहती थी, जबकि बीजेपी केवल एक सांसद को मंत्री बनाने के लिए तैयार थी। इसी के बाद जेडीयू ने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का फैसला किया। हालांकि, नीतीश इस बाबत कोई बयान नहीं दिया है और साफ किया है कि मंत्रिमंडल में शामिल हुए बिना मोदी सरकार को समर्थन देना जारी रखेंगे।

साथ ही नीतीश ने किसी नाराजगी से भी इनकार किया था लेकिन मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने बिहार में भी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और उसमें किसी बीजेपी विधायक को जगह नहीं दी। बिहार में जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार है।

टॅग्स :शिव सेनानरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण