संतोष बांगड़ पर शिवसेना की कार्रवाई , पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हिंगोली इकाई प्रमुख के पद से हटाए गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 11, 2022 12:53 PM2022-07-11T12:53:22+5:302022-07-11T13:38:11+5:30

शिवसेना ने विधायक संतोष बांगड़ पर एक्शन लेते हुए उन्हे हिंगोली इकाई प्रमुख के पद से हटा दिया। शिवसेना के मुखपत्र सामना में इस बात की जानकारी दी गई है कि संतोष बांगड़ को पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बता दें कि विधायक संतोष बांगड़ ने एकनाथ शिंदे गुट के फ्लोर टेस्ट से एक रात पहले ही शिवसेना का साथ छोड़ दिया था और शिंदे गुट में शामिल हो गए थे।

Shiv Sena MLA Santosh Bangar removed as Hingoli Chief Unit | संतोष बांगड़ पर शिवसेना की कार्रवाई , पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हिंगोली इकाई प्रमुख के पद से हटाए गए

संतोष बांगड़ पर शिवसेना की कार्रवाई , पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हिंगोली इकाई प्रमुख के पद से हटाए गए

Highlightsमुखपत्र सामना में संतोष बांगड़ पर कार्रवाई की जानकारी दी गई है जानकारी के मुताबिक संतोष बांगड़ पर एक्शन उद्धव ठाकरे के आदेश पर लिया गया है एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के बाद संतोष बांगड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम में सबसे बड़ा बदलाव तब हुआ जब एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र के नए सीएम बनाए गए। हालांकि शिंदे गुट का साथ देने वाले बागी विधायकों पर अब शिवसेना का एक्शन शुरू हो गया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में ये जानकारी दी गई कि विधायक संतोष बांगड़ को उनके पद से हटा दिया गया है।  शिवसेना ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई करते हुए संतोष बांगड़ को हिंगोली इकाई प्रमुख के पद से हटा दिया है। बता दें कि संतोष बांगड़ ने भी उद्धव ठाकरे गुट छोड़ कर एकनाथ शिंदे के साथ जाने का फैसला फ्लोर टेस्ट से पहले किया। हालांकि इससे पहले वो उद्धव ठाकरे के समर्थन में रोते हुए नजर आए थे। 

फ्लोर टेस्ट से पहले संतोष बांगड़ ने बदला था पाला 


शिवसेना के मुखपत्र सामना में ये बताया गया है कि ये कार्रवाई उद्धव ठाकरे के आदेश पर की गई है। बता दें कि संतोष बांगड़ ने 3 जुलाई को एकनाथ शिंदे के गुट से मुलाकात कर ये फैसला किया था वो उनका समर्थन करेंगे। इसके बाद 4 जुलाई को बागी विधायकों के समर्थन से एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी। बांगड़ से पहले ही बड़ी संख्या में शिवसेना विधायक बगावत करते हुए शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। 

शिवसेना में बगावत को कहा था विश्वासघात 

संतोष बांगड़ का नाम उस वक्त चर्चा में आया जब एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो अपने क्षेत्र की जनता को संबोधित करने के बाद भावुक हो गए थे। उन्होंने उद्धव ठाकरे के समर्थन की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक रोते हुए विधायक संतोष बांगड़ ने शिवसेना में हुई बगावत को उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात कहा था। हालांकि फ्लोर टेस्ट से पहले एकनाथ गुट का पलड़ा भारी नजर आया। जिसके बाद संतोष बांगड़ ने भी शिंदे गुट में शामिल होने का फैसला किया। इसी के चलते शिवसेना ने अब उनपर कार्रवाई की है। 

Web Title: Shiv Sena MLA Santosh Bangar removed as Hingoli Chief Unit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे