महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच संजय राउत का दावा- एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं, लेकिन उनसे संपर्क हो गया है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 21, 2022 12:25 PM2022-06-21T12:25:59+5:302022-06-21T12:34:08+5:30

शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे से पार्टी ने संपर्क कर लिया है। हालांकि राउत ने पूरे घटनाक्रम और शिंद के साथ मौजूद विधायकों की संख्या के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

Shiv Sena minister Eknath Shinde not in Mumbai, but has been contacted, says Sanjay Raut | महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच संजय राउत का दावा- एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं, लेकिन उनसे संपर्क हो गया है

एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं, लेकिन उनसे संपर्क हो गया है: संजय राउत (फाइल फोटो)

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक की खबरों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि पार्टी वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे से संपर्क हो गया है। संजय राउत ने साथ ही कहा कि शिंदे अभी मुंबई में नहीं हैं। पार्टी के एक नेता ने इससे पहले कहा था कि शिवसेना के कुछ विधायकों तथा शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

एक दिन पहले सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में हार से झटका लगा था। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस एमवीए के घटक हैं। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे शिवसेना के कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं।

राउत ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि यह सच है कि विधान परिषद चुनाव के बाद सोमवार की रात कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन पार्टी अब उनमें से कुछ तक पहुंचने में सफल रही है। राउत ने कहा, ‘‘एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनके साथ संपर्क हो गया है।’’ हालांकि, राउत ने शिंदे के साथ जाने वाले विधायकों की संख्या के बारे में विस्तार से नहीं बताया। 

बता दें कि सूत्रों के अनुसार ऐसी खबरें हैं कि एकनाथ शिंदे पार्टी से नाराज हैं और सूरत में एक होटल में ंमौजूद हैं। उन्हें मिलाकर कुल 13 शिवसेना विधायकों के सूरत पहुंचने की खबर है। वहीं, शिंदे के एक करीबी सूत्र के अनुसार सूरत में 13 नहीं बल्कि कुल 25 विधायक मौजूद हैं। इसमें शिवसेना सहित कुछ निर्दलीय और छोटी पार्टियों के विधायक शामिल हैं। खबरें ये भी हैं कि शिंदे भाजपा के संपर्क में हैं।

इससे पहले सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेतृत्व से नाराज कुछ शिवसेवा विधायक सोमवार की रात सूरत पहुंचे और ली मेरिडियन होटल में ठहरे हैं। होटल के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। शिंदे का मुंबई के कुछ उपनगरों में प्रभाव माना जाता है और वे  शिवसेना के नेताओं में से एक माने जाते हैं। शिवसेना से उनका जुड़ाव बाल ठाकरे के समय से रहा है।

Web Title: Shiv Sena minister Eknath Shinde not in Mumbai, but has been contacted, says Sanjay Raut

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे