लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना से वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने दिया इस्तीफा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2022 17:55 IST

शिवसेना के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरामदास कदम ने भाजपा-शिवसेना सरकार (2014-19) में महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री के रूप में कार्य किया।पिछले साल उन्हें राज्य विधान परिषद के सदस्य के रूप में एक और कार्यकाल से वंचित कर दिया गया था।

मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को सोमवार को एक और झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कदम ने अपना इस्तीफा सौंपा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कदम ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस में शामिल होकर ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से समझौता किया।

भाजपा-शिवसेना सरकार (2014-19) में रामदास कदम ने महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री के रूप में कार्य किया। ठाकरे के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी के कार्यकाल (नवंबर 2019 से जून 2022) के दौरान उन्हें कोई मंत्री पद नहीं दिया गया था, जिससे शायद उन्हें निराशा हुई। पिछले साल उन्हें राज्य विधान परिषद के सदस्य के रूप में एक और कार्यकाल से वंचित कर दिया गया था।

रामदास कदम ने इस साल की शुरुआत में पार्टी के एक अन्य नेता अनिल परब के साथ अनबन के बाद शिवसेना द्वारा दरकिनार किए जाने की शिकायत की थी। परब के साथ एक विवाद ने अटकलों को हवा दी थी कि कदम शिवसेना छोड़ देंगे, लेकिन जब उन्होंने पार्टी प्रवक्ता और सांसद संजय राउत से मुलाकात की तो उन्हें शांत किया गया। 

पिछले महीने शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी के 39 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। रामदास कदम के बेटे योगेश कदम, रत्नागिरी जिले की दपोली सीट से विधायक हैं और वह भी शिंदे के गुट में शामिल हो गए थे। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की और भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

टॅग्स :रामदास कदमउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?