लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी शिवसेना नेता पर बंगले के निर्माण में नियमों के उल्लंघन का आरोप

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:26 IST

Open in App

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को रत्नागिरी जिले में एक बंगले के निर्माण से जुड़े कथित सीआरजेड उल्लंघन को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी शिवसेना नेता मिलिंद नारवेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सोमैया ने कहा कि नारवेकर ने खुद यहां से 215 किलोमीटर की दूरी पर दापोली तालुका के मुरुद में स्थित बंगले को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन प्रशासन को अभी भी पर्यावरण अधिनियम, तटीय क्षेत्र विनियमन (सीआरजेड), महाराष्ट्र क्षेत्रीय व नगर नियोजन अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई करने की आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व लोकसभा सदस्य ने दावा किया कि उन्होंने 25 जून को "अवैध निर्माण" का पर्दाफाश किया था और 26 जून को रत्नागिरी कलेक्टर के पास शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने कहा, "मैंने मामले में कार्रवाई की मांग के लिए 30 जून को केंद्रीय पर्यावरण सचिव से मुलाकात की थी। पांच जुलाई को बंगले का दौरा करने वाली केन्द्रीय टीम ने राज्य पर्यावरण विभाग को बताया कि बंगला अवैध था। टीम ने विभाग को कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद नारवेकर को बंगला ध्वस्त करने पर मजबूर होना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos