लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने कहा-SC के फैसले के बाद नहीं हो सकेगी 'खरीद फरोख्त

By भाषा | Updated: November 26, 2019 12:43 IST

शिवसेना नेता एवं लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत ने मंगलवार को न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘हमारी सिर्फ यही मांग थी कि बहुमत साबित करने के लिए जितने अधिक दिन लगाये जायेंगे, उतनी ही अधिक खरीद फरोख्त होती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद सावंत ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया उच्चतम न्यायालय ने फड़नविस सरकार को बुधवार शाम पांच बजे तक बहुमत साबित करने का समय दिया है।

 शिवसेना नेता एवं लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़नविस सरकार को विधानसभा में बुधवार को बहुमत सिद्ध करने का निर्देश देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुये कहा है कि विधायकों की खरीद फरोख्त करने की आदी हो चुकी भाजपा अब ऐसा नहीं कर पायेगी।

सावंत ने मंगलवार को न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘हमारी सिर्फ यही मांग थी कि बहुमत साबित करने के लिए जितने अधिक दिन लगाये जायेंगे, उतनी ही अधिक खरीद फरोख्त होती रहेगी। उच्चतम न्यायालय ने हमारी बात को समझते हुये बुधवार शाम पांच बजे तक बहुमत साबित करने का समय देकर, आज हमें न्याय दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम शुरू से कह रहे थे कि जिस दल को बहुमत प्राप्त है उसे सरकार बनाने का अवसर दिया जाना चाहिये। हमारे पास बहुमत है, कल (सोमवार को) भी हमने यह बात बता दी। ये लोग (भाजपा) तो खरीद फरोख्त की आदत से मजबूर हैं, इसलिये अब इसे रोका जा सकेगा।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता माजिद मेमन ने कहा, ‘‘ हम पहले से कहते आ रहे हैं कि इस सरकार के पास बहुमत नहीं है। यह सरकार रात के अंधेरे में बनी थी और दिन के उजाले में जाएगी।’’ उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना की याचिका पर मंगलवार को को फैसला सुनाते हुये महाराष्ट्र सरकार को बुधवार शाम पांच बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी