लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के सबरीमाला फैसले के खिलाफ शिवसेना का विरोध, इस दिन राज्य में बुलाया बंद

By भारती द्विवेदी | Updated: September 29, 2018 15:48 IST

Shiv Sena not happy with SC decision on Sabarimala Temple: पार्टी ने सबरीमाला मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 12 घंटे का बंद बुलाने का फैसला किया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 29 सितंबर: सुप्रीम कोर्ट ने हाल-फिलहाल कई मुद्दे पर अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। बैक टू बैक कई मुद्दे पर कोर्ट के आए फैसले का आम लोगों ने स्वागत किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर अपना फैसला सुनाया था। कोर्ट का फैसला महिलाओं के पक्ष में था। लेकिन शिवसेना को सुप्रीम कोर्ट के फैसला पर ऐतराज है। पार्टी ने सबरीमाला मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 12 घंटे का बंद बुलाने का फैसला किया है। शिवसेना ने एक अक्टूबर को पूरे केरल में बंद का ऐलान किया है। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 सितंबर) को  केरल के सबरीमाला स्थित अय्यप्पा स्वामी मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दे दी थी। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने बहुमत के फैसले में कहा कि केरल के सबरीमाला मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लैंगिक भेदभाव है और यह परिपाटी हिन्दू महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन करती है।

न्यायमूर्ति आर. एफ. नरीमन और न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़ अपने फैसलों में प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर के फैसले से सहमत हुए। न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा ने बहुमत से अलग अपना फैसला पढ़ा था। पांच सदस्यीय पीठ ने चार अलग-अलग फैसले लिखे थे। 

टॅग्स :शिव सेनासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील