लाइव न्यूज़ :

शिवसेना को बीजेपी पर भरोसा नहीं, लोकसभा चुनाव साथ लड़ने के लिए रखी ये शर्त

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 5, 2018 15:30 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पहले ही पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दे रख हैं कि किसी भी सूरत पर शिवसेना को नाराज ना करें.

Open in App

भाजपा का क्या भरोसा? लोकसभा जीतने के लिए शिवसेना का इस्तेमाल कर लेगी और विधानसभा को ठेंगा दिखा देगी. इसलिए लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराएं. शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी ने इस आशय का एक प्रस्ताव भाजपा के पास भेजा है.

समझा जा रहा है कि भाजपा ने भी इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है. गौरतलब है कि चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शिवसेना को लुभाने की नीति अपना रखी है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पहले ही पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दे रख हैं कि किसी भी सूरत पर शिवसेना को नाराज ना करें.

इसीलिए चार वर्षों से रिक्त विधानसभा का उपाध्यक्ष पद शिवसेना को दिया गया है जबकि विधायक नीलम गोर्हे के उपसभापति पद के लिए स्वयं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरसक प्रयास किए हैं. इसके अलावा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने भी पिछले कई दिनों से शिवसेना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है.

इस बीच, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सांसद अशोक चव्हाण ने कहा, ''कांग्रेस-राकांपा के बीच सीट बंटवारे का फैसला अंतिम चरण में है. यदि कल ही चुनाव की घोषणा हो जाती है तब भी हम तैयार हैं.''

उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पर समाज के सभी घटक नाराज हैं और इसी नाराजगी को बढ़ने से रोकने की जल्दबाजी भाजपा नेताओं में दिखाई पड़ रही है. राकांपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ होते हैं तब भी हम इसके लिए तैयार हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे